फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two accused caught stealing e-rickshaw battery

ई-रिक्शा की बैटरी चोरी कर ले जा रहे दो आरोपी पकड़े

Mon, 25 Aug 2025 02:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Two accused caught stealing e-rickshaw battery
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शर्मा नगर में शुक्रवार रात घर के बाहर खड़े ई-रिक्शा की बैटरी चोरी कर ले जा रहे दो आरोपियों को लोगों ने पकड़ लिया। दोनों की जमकर पिटाई करने के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पांडव नगर निवासी सतीश ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शुक्रवार रात वह शर्मा नगर में अपने भाई जॉनी के घर पर ई-रिक्शा चार्ज कर रहा था। वह अंदर जाकर लेट गया। रात करीब साढ़े 11 बजे स्कूटी सवार दो लोग ई-रिक्शा की बैटरी चोरी कर ले जाने लगे, तभी सतीश घर से बाहर आ गया।
विज्ञापन

दोनों आरोपियों को पीछे से पकड़कर गिरा लिया और शोर मचा दिया। लोग एकत्र हो गए और दोनों आरोपियों की पिटाई कर दी। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि आरोपियों ने अपने नाम वाहिद निवासी श्यामनगर और दानिश निवासी खैरनगर बताए। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed