{"_id":"68ab3a3ad7a308b33b0942d4","slug":"two-accused-arrested-with-stolen-bullet-meerut-news-c-44-1-smrt1055-109427-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगनहर में डूबे युवक का शव भोला झाल में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगनहर में डूबे युवक का शव भोला झाल में मिला
Sun, 24 Aug 2025 09:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sun, 24 Aug 2025 09:43 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। मुल्हेड़ा निवासी युवक नकुल बुधवार को गंगनहर में नहाते समय डूब गए थे। तीन दिन से पुलिस और पीएसी गोताखोरों की टीम उसकी तलाश में जुटी थी। रविवार को उनका शव भोला झाल में बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।
नकुल पुत्र विक्रम निवासी मुल्हेड़ा बुधवार को अपने दोस्तों के साथ दौराला गंगनहर पुल के पास घूमने गए थे। नहाने के दौरान तेज बहाव में नकुल डूब गया।पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों से तलाश कराई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद पीएसी की गोताखोर टीम को भी सर्च ऑपरेशन में लगाया गया। कई दिन तलाश के बाद रविवार सुबह भोला झाल में एक शव दिखाई दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को बुलाकर शिनाख्त कराई, जिसके बाद शव की पहचान नकुल के रूप में हुई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।