फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two accused arrested with illegal firecrackers

Meerut News: अवैध पटाखों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 16 Oct 2025 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested with illegal firecrackers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। दो लोगों को थाना पुलिस ने अवैध पटाखों के साथ पकड़ा। पकड़े गए लोगों में एक गांव किशनपुर बिराना और और दूसरा मोहल्ला काबली गेट निवासी है।
गांव सठला चौकी प्रभारी धीरेंद्र उपाध्याय ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गश्त के दौरान जंधेडी चौराहे के पास पहुंचे तो पता चला कि गांव किशनपुर बिराना में एक व्यक्ति अवैध पटाखों की बिक्री कर रहा है। इस पर गांव किशनपुर बिराना में बताए गए स्थान पर पहुंचे और अंकुश को पकड़कर उसके पास से दो प्लास्टिक के कट्टे में पटाखे, विभिन्न प्रकार के विस्फोटक बम, स्काई शाॅट, मुर्गा छाप, तिकौनी, राकेट, अनार आदि बरामद किए।

वहीं, सुभाष बाजार चौकी प्रभारी पवन कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिली कि नहर पुल के पास एक व्यक्ति तीन प्लास्टिक के कट्टों में विस्फोटक सामग्री लिए खड़ा है। मखदूमपुर नहर पुल से कुछ दूरी पहले एक पेड के नीचे एक युवक खड़ा दिखाई दिया। उक्त को पकड़ पूछताछ की तो उसने अपना नाम अक्षित उर्फ कुश राजवंशी निवासी मोहल्ला काबली गेट बताया। इसके पास से बरामद तीन प्लास्टिक के कट्टों में पटाखे, बम, स्काई शाॅट आदि बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed