फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two accused arrested for throwing acid on a woman, police arrested three months later

युवती पर तेजाब फेंकने के दो आरोपी गिरफ्तार, तीन माह बाद पुलिस ने की गिरफ्तारी

Thu, 27 May 2021 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for throwing acid on a woman, police arrested three months later
युवती पर तेजाब फेंकने के दो आरोपी गिरफ्तार, तीन माह बाद पुलिस ने की गिरफ्तारी
विज्ञापन

किठौर। पुलिस ने तीन माह पूर्व कस्बे में हुई मारपीट, पथराव व युवती पर तेजाब फेंकने की घटना में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें जेल भेज दिया गया है। जबकि तीन अन्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

मामला 25 जनवरी का है। किठौर के मवाना रोड निवासी पप्पू उर्फ दोस्त मोहम्मद पुत्र बाबूखान पक्ष का एक युवक मवाना रोड पर ही एटीएम से रुपये निकालने गया था। वहीं पर कस्बा निवासी इकबाल पक्ष से एक युवक भी खड़ा था। एटीएम से पहले पैसे निकालने को लेकर दोनों में विवाद हो गया था। लोगों के समझाने पर दोनों वहां से चले गए। आरोप है कि इसके बाद इकबाल पक्ष के कुछ लोग पप्पू के घर पहुंचे और उसके परिजनों से मारपीट शुरू कर दी, जिसमें कई लोग घायल हो गए। आरोप है कि इसी दौरान इकबाल पक्ष ने पप्पू की चचेरी बहन पर तेजाब डाल दिया, जिससे वह झुलस गई। इस बावत पप्पू की ओर से कस्बे के ही इकबाल, नौशाद, मुबारिक, तालिब, आरिफ के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद पीड़ित ने मुख्यमंत्री समेत उच्चाधिकारियों मामले में शिकायत की। जबकि पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान चल रही थी। लेकिन तीन माह बाद अब पुलिस ने अब दो आरोपियों तालिब और आरिफ को गिरफ्तार किया है। जबकि तीन अन्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed