फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two accused arrested for misbehaving with students and throwing stones at their vehicle

Meerut News: छात्रों से अभद्रता व उनकी गाड़ी पर पत्थर मारने पर दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 16 Dec 2024 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for misbehaving with students and throwing stones at their vehicle
दौराला। परतापुर में एक ढाबे पर फिरोजाबाद के आईवे इंटरनेशनल कॉलेज के छात्र-छात्राओं से अभद्रता और गाड़ी पर पत्थर मारकर शीशा तोड़ने के मामले में पुलिस ने एक युवक व एक किशोर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद स्थित आईवे इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राएं शिक्षिका स्वेता गुप्ता के साथ गाड़ी में सवार होकर 27 नवंबर की रात उत्तराखंड घूमने जा रहे थे। परतापुर स्थित एक ढाबे पर सभी खाना खाने के लिए रुके। इस दौरान वहां मौजूद चार-पांच युवकों से उनकी किसी बात पर कहासुनी हो गई। वहां से खाना खाकर चलने के दौरान युवकों व किशोर ने उनके साथ अभद्रता की। आरोपियों ने उनकी गाड़ी पर पत्थर मारकर शीशा तोड़ दिया। इस दौरान पत्थर लगने से एक छात्र की आंख पर चोट लग गई। युवकों ने उनकी बस का पीछा भी किया। इस कारण छात्र-छात्राओं में भय का माहौल उत्पन्न हो गया।
विज्ञापन

शनिवार को उत्तराखंड से लौटने के दौरान शिक्षिका स्वेता गुप्ता परतापुर थाने शिकायत करने पहुंची, लेकिन थाना पुलिस की कथा के आयोजन में ड्यूटी लगने के चलते अधिकारियों के आदेश पर दौराला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। रविवार को दौराला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अक्षत और किशोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, दोनों ही छात्र हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ में जुटी है।ी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed