{"_id":"68c2fbec92e8208fbd0f08b4","slug":"two-accused-arrested-after-one-month-in-jatpura-riot-sardana-news-c-44-1-smrt1055-109631-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"जटपुरा बलवे में एक माह बाद दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जटपुरा बलवे में एक माह बाद दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
रोहटा। गांव जटपुरा में छज्जा विवाद के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस
गिरफ्तारी न होने पर पुलिस की हो रही थी लगातार किरकिरी
रोहटा। गांव जटपुरा में छज्जा निकालने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद और उसके बाद हुए खूनी संघर्ष के मामले में एक माह बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में दो सगे भाइयों की मौत हो गई थी। गांव में काफी बवाल हुआ था।
2 अगस्त को जटपुरा गांव में फूल कुमार पुत्र कृष्णपाल और रामवीर पक्ष के बीच छज्जा निकालने को लेकर विवाद हो गया था, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया था। इसी दौरान रामवीर की एसडीएम कोर्ट में पेशी के दौरान मौत हो गई थी, जबकि आठ दिन बाद उसके सगे भाई सोहनवीर ने भी दम तोड़ दिया था। घटना के बाद मृतकों के परिजनों ने थाने और एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया था।
इस मामले में फूल कुमार, मोनू, विशाल, अमरपाल, मनोज, सोमवती और नरेश को नामजद कराया गया था लेकिन पुलिस की ओर से तत्काल कोई गिरफ्तारी नहीं की गई। इससे पुलिस की काफी किरकिरी हो रही थी। लगभग एक माह आठ दिन बाद बुधवार को पुलिस ने दो नामजद आरोपियों विशाल और मनोज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस मामले में पांच नामजद आरोपी अभी फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।