फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tushar Murder Case: Bittu reiterates story from the video; police say he was part of the conspiracy.

तुषार हत्याकांड : बिट्टू ने दोहराई वीडियो की कहानी, पुलिस बोली साजिश में था शामिल

Fri, 03 Jul 2026 10:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
Tushar Murder Case: Bittu reiterates story from the video; police say he was part of the conspiracy.
छह घंटे की रिमांड पर पुलिस ने नामजद आरएनडी हापुड़ जिलाध्यक्ष से की पूछताछ
विज्ञापन

- नामजद तरुण को गिरफ्तार नहीं कर पाई है पुलिस, पिता समेत दो आरोपी पहले जेल भेजे
माई सिटी रिपोर्टर/संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ/खरखौदा। हापुड़ के दोयमी गांव निवासी तुषार त्यागी हत्याकांड में नामजद आरोपी राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल (आरएनडी) के हापुड़ जिलाध्यक्ष अरविंद उर्फ बिट्टू त्यागी से पुलिस ने शुक्रवार को पूछताछ की। पुलिस आरोपी को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक छह घंटे की पुलिस रिमांड पर जेल से लेकर आई थी।
आरोपी ने गिरफ्तारी से पहले खुद को निर्दोष बताते हुए वायरल किए गए वीडियो की कहानी फिर से दोहराई। हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपी हत्या की साजिश में शामिल था।
विज्ञापन

खरखौदा थाना क्षेत्र में एक जून को मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पांची अंडरपास के निकट तुषार त्यागी की उनकी स्कॉर्पियो में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी शिखा त्यागी की तहरीर पर अरविंद उर्फ बिट्टू त्यागी और तरुण त्यागी के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस तुषार के पिता सुंदर त्यागी और उसके साथी अमित को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस का कहना था कि तुषार ने अपने पिता की हत्या की सुपारी दी थी। इसके चलते सुंदर त्यागी ने अपने बेटे की हत्या कर दी थी। बिट्टू ने न्यायालय में समर्पण कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले आरोपी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया था। बिट्टू का कहना था कि उसने तुषार की हत्या नहीं की। पुलिस रिमांड के दौरान भी आरोपी ने यही कहा। उसने पुलिस को बताया कि वह तुषार के साथ गया था। तुषार की हत्या उसके पिता ने की है। उसे नामजद दूसरे आरोपी तरुण त्यागी के संबंध में भी जानकारी से इन्कार किया।

तरुण से विवाद के बाद वायरल किए थे ऑडियो
तुषार का नामजद आरोपी तरुण त्यागी से विवाद हुआ था। इसके बाद उसने कई ऑडियो गांव के एक व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल किए थे। तुषार की बहन मोना त्यागी ने अपने पिता को निर्दोष बताते हुए वीडियो वायरल किए थे। तुषार के परिजन इस मामले में नामजद तरुण त्यागी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

वर्जन-

अरविंद उर्फ बिट्टू त्यागी, तुषार की हत्या की साजिश में शामिल था। उससे पुलिस कस्टडी रिमांड पर लाकर पूछताछ की गई। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। नामजद तरुण को भी तलाश किया जा रहा है।
अभिजीत कुमार, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed