{"_id":"684c8e897d5e0282590308a3","slug":"tube-well-in-lisadigate-is-not-working-fight-for-drinking-water-meerut-news-c-14-1-mrt1004-889363-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिसाड़ीगेट में नलकूप खराब, पेयजल के लिए मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिसाड़ीगेट में नलकूप खराब, पेयजल के लिए मारामारी
विज्ञापन
लिसाड़ी गेट में पानी को तरसे लोग बनाई गई व्यवस्था
मेरठ। तपती गर्मी में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। लिसाड़ीगेट, ब्रह्मपुरी, माधवपुरम, कंकरखेड़ा व शास्त्रीनगर सहित कई जगहों पर नलकूप खराब हो गए है। पेयजल के लिए मारामारी मची हुई है। स्थानीय पार्षदों के यहां पर लोगों ने हंगामा किया। इसकी जानकारी लगने पर निगम अफसरों की नींद टूटी। टैंकर भेजकर पानी की पूर्ति की गई। नगर निगम की सुस्ती को लेकर पार्षदों ने नाराजगी जताई है।
वार्ड-76 लिसाड़ीगेट में तीन दिन से लोगों के घरों में पेयजल नहीं आया। स्थानीय पार्षद कहकशां से लोगों ने शिकायत की। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने कहा कि पार्षद के घर पहुंचकर हंगामा किया। लोगों का आरोप है कि पेयजल न मिलने के कारण महिला और बच्चों का हाल बुरा है। पानी के टैंकर से पूर्ति नहीं हो रही है। ब्रह्मपुरी व जागृति विहार के लोगों ने भी खराब पड़े नलकूप के चलते पानी का संकट बताकर हंगामा किया है।
पार्षदों के घरों पर पहुंचकर लोग हंगामा करने लगे है। पार्षदों ने निगम अफसरों को वीडियो भेजकर पेयजल की स्थिति से अवगत कराया। महाजल प्रबंधक एवं अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार ने बताया कि वार्ड-76 में नलकूप की मरम्मत का काम चल रहा है। जहां से शिकायत आ रही है, वहां पर जलकल विभाग की टीम ठेकेदार को लेकर नलकूप को ठीक कराने में लगी है। सभी शिकायतों का निस्तारण कराया जाएगा।