फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   trying to rape by a teen girl, after beating and put doun in the shop counter

काउंटर से आ रही थी बच्ची के रोने की आवाज, पूछते ही फरार हुआ दुकानदार, फिर सामने आया घिनौना सच

Tue, 22 Sep 2020 01:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 22 Sep 2020 01:55 AM IST
विज्ञापन
trying to rape by a teen girl, after beating and put doun in the shop counter
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media

जानीखुर्द(मेरठ)। जानी क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म में नाकाम रहने पर आरोपी चाचा-भतीजे ने उसे मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। इसके बाद उसे दुकान के काउंटर में बंद कर दिया। बच्ची के कराहने की आवाज सुनकर ग्राहक को शक हुआ तो आरोपी भाग निकले। पीड़ित को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, चार लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है।

विज्ञापन


जानी क्षेत्र के गांव में एक बच्ची अपने घर के समीप स्थित परचून की दुकान पर सामान लेने गई थी। आरोप है कि दुकान मालिक और उसके चाचा ने उसे बहला फुसलाकर दुकान के अंदर बुला लिया। इसके बाद दुकान का शटर गिराकर उससे दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन

 

बच्ची द्वारा विरोध करने पर दोनों आरोपियों उसे बुरी तरह मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिससे वह बेहोश हो गई। उसे मरा समझकर दोनों आरोपियों ने दुकान के काउंटर में बंद कर दिया। इसके बाद दुकान खोल दी।

इस दौरान एक ग्रामीण दुकान पर सामान लेने आया। उसने बच्ची के कराहने की आवाज सुनी। इस पर उसने दुकान मालिक से पूछा तो वह घबरा गया। ग्रामीण ने काउंटर को खोला तो वहां बच्ची मिली। इस पर दोनों आरोपी दुकान से फरार हो गए। घटना की जानकारी पाकर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए।

आनन फानन में घायल बच्ची को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। देर शाम उसकी हालत में सुधार बताया है। वहीं, बच्ची के पिता ने आरोपी मुनीर एवं जग्गा के खिलाफ वारदात करने तथा मुनीर के माता-पिता के खिलाफ धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, जानी थाना प्रभारी के अनुसार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed