फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Truck overturned due to pit in front of Saket petrol pump, jammed for hours

Meerut News: साकेत पेट्रोल पंप के सामने गड्ढे की वजह से ट्रक पलटा, घंटों तक लगा जाम

Sat, 08 Apr 2023 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 02:39 AM IST
विज्ञापन
Truck overturned due to pit in front of Saket petrol pump, jammed for hours
मेरठ। साकेत पट्रोल पंप के सामने गड्ढे की वजह से शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे गन्ने से लदा ट्रक पलट गया। इससे गन्ना बिखरने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद क्रेन और जेसीबी से ट्रक को हटवाया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कंकरखेड़ा निवासी उजैर शुक्रवार को ट्रक में गन्ना लादकर कमिश्नरी चौराहे से होते हुए साकेत पट्रोल पंप के सामने पहुंचा तो सड़क पर गड्ढा होने वजह से ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। गन्ना बिखरने से जाम लग गया। गनीमत रही कि ट्रक पलटने के दौरान वहां से कोई गुजर नहीं रहा था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इस दौरान चालक उजैर घायल हो गया। यहां मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि सड़क की हालत खराब है। की वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं। गन्ना से भरा ट्रक जैसे ही गड्ढों में पहुंचा। तभी ओवरलोड गन्ना हिलने लगा व ट्रक की बॉडी फट गई। जिससे ट्रक पलट गया। जगह न मिलने की वजह से दोनों ओर वाहन फंस गए। देखते ही देखते वाहनों की दोनो और लंबी लाइन लग गई। मौके पर पहुंचकर सिविल लाइन पुलिस ने जाम में फंसे वाहनो को निकाला शुरु किया। क्रैन की मद्द से ट्रक को हटवाया जा रहा है। देर तक सांकेत रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed