फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   truck loot

ट्रक चालक को बंधक बनाकर टायर व नकदी लूटी

Thu, 20 Feb 2020 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
truck loot
दौराला। वलीदपुर गांव के पास ट्रक खड़ा करउसमें सो रहे चालक को बदमाशों ने बंधक बना लिया। बदमाश नकदी व ट्रक के टायर लूटकर धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित चालक ने किसी तरह पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

राजस्थान के जिला भरतपुर के गांव फेरावत निवासी ओमप्रकाश ट्रक पर चालक है। वह बुधवार को देहरादून से ट्रक में सामान लेकर दिल्ली जा रहा था। हाईवे पर वलीदपुर गांव में स्थित एक ढाबे के पास चालक ने ट्रक खड़ा कर दिया और उसके अंदर ही सो गया। बुधवार सुबह आधा दर्जन बदमाशों ने ट्रक का शीशा तोड़कर चालक को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया और ट्रक लोईया के जंगल में ले गए। यहां बदमाशों ने जैक लगाकर ट्रक के छह टायर खोल लिए और ट्रक की बैट्री व चालक से आठ हजार की नकदी लूट ली। किसी तरह चालक ने बंधनमुक्त होकर राहगीर के मोबाइल से पीआरवी को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ओमप्रकाश ने बताया कि ट्रक के मालिक गाजियाबाद निवासी राजेश अग्रवाल हैं। चालक ने थाने पर घटना की तहरीर दी है। थाना पुलिस का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed