फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Truck driver robbed by car occupants near highway outpost.

Meerut News: हाईवे चौकी के पास ट्रक चालक को कार सवारों ने लूटा

Wed, 19 Aug 2026 10:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
Truck driver robbed by car occupants near highway outpost.
-विरोध में आरोपियों ने सिर पर लोहे की रॉड से किया हमला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र में बाईपास स्थित ज्योति धर्मकांटे के पास सोमवार देर रात कार सवार आरोपियों ने ट्रक रोककर चालक अरबाज से आरोपियों ने रुपये लूट लिए। विरोध करने पर आरोपियों ने चालक के सिर पर लोहे की रॉड से हमला घायल कर दिया। आरोपियों की पहचान प्रशांत, शिवा, मन्नू विशाल के रूप में हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हरियाणा के मेवात निवासी अरबाज ने कंकरखेड़ा थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपने साथी मुजाहिद राजस्थान के साथ ट्रक में रोड़ी, डस्ट और बजरपुर भरकर भरतपुर से मेरठ आ रहा था। 17 अगस्त की रात करीब दो बजे ज्योति धर्मकांटा बाईपास के पास पहुंचने पर पांचली निवासी बताए गए प्रशांत, शिवा, मन्नू और विशाल ने उनका वाहन रोक लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि चारों ने दोनों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। चालक ने आरोपियों की हरकतों का विरोध किया। इसी दौरान अरबाज के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया। हमले में उसके सिर में गंभीर चोट आई। आरोपियों ने भाड़े के लिए रखे रुपये भी छीन लिए। आरोपियों ने रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने आरोप लगाया कि मेरठ आने पर आरोपी अक्सर उनके वाहन का पीछा करते हैं और पूर्व में भी 22 अप्रैल को उनके ट्रक के चालक अख्तर के साथ मारपीट कर चुके हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के घर दबिश दी। आरोपी घर से भागे हुए है। ज्यादतर आरोपियों की लोकेशन देहरादून आ रही है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed