फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Truck crushes bike rider, two comrades injured

ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, दो साथी घायल

Sun, 05 Dec 2021 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Truck crushes bike rider, two comrades injured
ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, दो साथी घायल
विज्ञापन

सरधना। मेरठ-करनाल हाईवे पर बुबकपुर गांव के पास शनिवार को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
गांव ईकडी निवासी फरमान (22) पुत्र सलीम राजमिस्त्री का काम करता था। उसके साथ गांव निवासी पवन पुत्र मदन और सावन पुत्र बिजेद्र मजदूरी करते थे। शनिवार सुबह करीब साढे़ आठ बजे तीनों बाइक से मजदूरी के लिए दबथुवा जा रहे थे। बुबकपुर के पास शामली की तरफ से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में फरमान की ट्रक से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। पवन व सावन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को मेरठ के केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया। सावन की हालत में सुधार हुआ। वहीं पवन की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। फरमान के चाचा जावेद पुत्र अजीज ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed