{"_id":"6196ac8ed7ac383c0f3a6d60","slug":"truck-crushed-the-farmer-returning-home-from-the-farm-death-meerut-news-mrt565407125","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत से घर लौट रहे किसान को ट्रक ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत से घर लौट रहे किसान को ट्रक ने कुचला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत से घर लौट रहे किसान को ट्रक ने कुचला, मौत
जानीखुर्द। बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे मेरठ-बागपत मार्ग पर गांव डालूहेड़ा के नजदीक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद ट्रक ने पैदल खेत से घर लौट रहे किसान को कुचल दिया। जिससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने ट्रक चालक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव डालूहेड़ा निवासी नाजिम पुत्र मुन्ना और अजय पुत्र राजकुमार बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे ट्यूशन से बाइक पर घर लौट रहे थे। मेरठ-बागपत रोड गांव डालूहेड़ा के नजदीक मेरठ की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक सवार दोनाें युवकों को टक्कर मार दी, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद पैदल घर लौट रहे किसान संजय (38) पुत्र रामलाल निवासी डालूहेड़ा को को ट्रक ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों ने ट्रक का पीछा किया, लेकिन ट्रक चालक भाग निकला। टक्कर लगने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने वायरलेस के जरिये ट्रक चालक को बालैनी थाना (बागपत) पुलिस ने पकड़ लिया। मृतक के परिजन ने थाने में ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं बाइक सवार घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया है। जबकि किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।