फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Troubled student, she left her studies

मनचलों से तंग आकर छात्रा ने छोड़ी पढ़ाई, घर में कैद हुई छात्रा

Fri, 27 Dec 2019 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Troubled student, she left her studies
कंकरखेड़ा। मनचलों की छेड़छाड़ से परेशान 12वीं की छात्रा पढ़ाई छोड़कर घर बैठने को मजबूर है। उसका आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की। वजह उनके पिता खुद पुलिस में हैं। आरोपी घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट भी कर चुके हैं।
विज्ञापन

रुड़की रोड निवासी पीड़ित छात्रा बृहस्पतिवार को परिजनों के साथ सीओ दौराला जितेन्द्र कुमार से शिकायत करने पहुंची। उसने बताया कि वह 23 दिसंबर को ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। इसी बीच चार युवकों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर पीटा। परिजनों ने पुलिस में शिकायत की तो शाम को आरोपियों ने उसके घर पर हमला बोल दिया। परिजनों से मारपीट कर घायल कर दिया। भाई को गंभीर चोट आई। वह अस्पताल में भर्ती है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया था। पुलिस ने उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की। शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया। छात्रा ने बताया कि आरोपियों के पिता पुलिस में दरोगा है। इस वजह से पुलिस आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी अब भी उसके साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। पुलिस से शिकायत करने पर अपहरण करने की धमकी देते हैं। दहशत में छात्रा घर से बाहर नहीं निकल रही है। ट्यूशन तक जाना बंद कर दिया है। सीओ दौराला का कहना है कि मामला संज्ञान में है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed