{"_id":"69a9bdcdcb03053ee4053e4c","slug":"troubled-by-threats-of-being-implicated-in-a-false-rape-case-a-pti-woman-committed-suicide-meerut-news-c-42-1-smrt1030-105349-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी से परेशान पीटीआई ने दी थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी से परेशान पीटीआई ने दी थी जान
विज्ञापन
- दो मार्च को वलीदपुर के पास जहरीला पदार्थ खाकर की थी आत्महत्या
- आत्महत्या से दो दिन पहले चचेरे भाई से धमकी मिलने का किया था जिक्र
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला (मेरठ)। गांव ताजपुर निवासी पीटीआई आशीष की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। आशीष को लगातार खतौली निवासी आसिफ और देवबंद निवासी शाहरुख दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने और अपहरण करने की धमकी दे रहे थे। इस कारण वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। घटना से दो दिन पहले उसने अपने चचेरे भाई दीपक से धमकी मिलने का कॉल कर जिक्र भी किया था।
मृतक के चचेरे भाई दीपक ने थाने में दर्ज प्राथमिकी में बताया कि मोहल्ला मंसूर खां खतौली निवासी आसिफ और देवबंद निवासी शाहरुख उसके भाई आशीष को फोन पर धमकी दे रहे थे। सुसाइड नोट में भी आशीष ने इन बातों का जिक्र करते हुए दोनों पर आरोप लगाया है। आशीष को झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाने, अपहरण और जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। इस कारण वह परेशान था। पहले से ही खतौली में दर्ज मुकदमे के कारण वह परेशान चल रहा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही हैं। उन्हें भी विवेचना में शामिल किया जाएगा। जल्द दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।