{"_id":"68bca71bcb929955db0657e8","slug":"troubled-by-molestation-student-leaves-school-meerut-news-c-76-1-smrt1039-106223-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ से परेशान होकर छात्रा ने स्कूल छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ से परेशान होकर छात्रा ने स्कूल छोड़ा
विज्ञापन
मोदीपुरम। पल्लवपुरम निवासी एक छात्रा ने आरोपी सुल्तान के छेड़छाड़ करने से तंग आकर स्कूल जाना छोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस से शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। शनिवार को विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी और आरोपी के न मिलने पर उसके पिता को हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
पीड़िता के परिजनों ने बताया कि क्षेत्र निवासी सुल्तान उनकी 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी की रास्ते में परेशान करता है और छेड़छाड़ करता है। आरोपी ने पीड़िता के घर आकर मोबाइल नंबर मांगा और न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। भय के कारण छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया। आरोप है कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। जानकारी मिलने पर शनिवार को विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी और कार्यकर्ता थाने पहुंचे और हंगामा करते हुए थाने का घेराव किया।
पुलिस के कार्रवाई शुरू कर देने के बाद कार्यकर्ता वापस लौटे। इस दौरान शीलेंद्र चौहान, प्रेमपाल सिंह, संदीप मालिक, राकेश सोम, महेश चौहान, आदेश चौधरी, ब्रजेश त्यागी, बबीता त्यागी आदि मौजूद रहे। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।