फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Trouble on daughters...Attempt to rape a three-year-old innocent, rape with a teenager

Meerut News: बेटियों पर आफत...तीन साल की मासूम से दरिंदगी का प्रयास, किशोरी से दुष्कर्म

Tue, 04 Apr 2023 02:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 04 Apr 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Trouble on daughters...Attempt to rape a three-year-old innocent, rape with a teenager
परतापुर/मेरठ। बेटियों के लिए सोमवार का दिन आफत भरा रहा। भावनपुर थाना क्षेत्र में तीन साल की मासूम से युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। गांव के एक व्यक्ति के शोर मचाने पर लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। वहीं, परतापुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पहली घटना भावनपुर क्षेत्र के गांव की है। आरोप है कि 35 वर्षीय जसवीर घर के बाहर खेल रही तीन वर्षीय बच्ची को उठाकर अपने घेर में ले गया। उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। मोहल्ले के एक व्यक्ति ने जसवीर की हरकत देखकर शोर मचा दिया। पुलिस को जानकारी दी गई, लेकिन आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंचे सीओ सदर देहात देवेश सिंह और भावनपुर पुलिस पहुंची। भावनपुर इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि बच्ची की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी जसवीर के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर की गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


---

मोबाइल चार्जर दिलाने के बहाने लेकर गया, किशोरी से किया दुष्कर्म
- पिता की मौत के बाद से किशोरी पर रख रहा था बुरी नजर
परतापुर क्षेत्र में किशोरी के साथ जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया गया। आरोपी दो बच्चों का बाप 32 वर्षीय हर्ष है। किशोरी के पिता की 15 दिन पहले मौत हो गई थी। इसके बाद से ही आरोपी उस पर बुरी नजर रखता था। परतापुर इंस्पेक्टर रामफल सिंह ने बताया कि किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराकर आरोपी हर्ष को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी की मां ने बताया कि आरोपी रविवार देर शाम को मोबाइल चार्जर दिलाने के नाम पर उनकी बेटी को कार में खींचकर जंगल में ले गया। जान से मारने की धमकी देते हुए बेटी के साथ दुष्कर्म किया। परिजनों ने रात में ही मोहिउद्दीनपुर पुलिस चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी दी। सोमवार सुबह पुलिस ने आरोपी को मोहिददीनपुर गेझा मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की मां ने बताया कि बीमारी के चलते 15 दिन पहले पति की मौत हो गई। इसके चलते वह बच्चों को पालने के लिए मजदूरी करने के लिए बाहर जाती है। बेटी घर में अकेली थी, आरोपी को पता था कि उसके पिता की मौत हो गई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed