फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tried to block the road in front of the police station, created ruckus in the tehsil

थाने के सामने जाम लगाने की कोशिश, तहसील में किया हंगामा

Sun, 03 Aug 2025 03:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 03:24 AM IST
विज्ञापन
Tried to block the road in front of the police station, created ruckus in the tehsil
मवाना। मोहल्ला काबली गेट निवासी सुंदर का शव पेड़ पर लटका मिलने के मामले में परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। शनिवार को परिजनों ने तहसील में हंगामा किया और थाने के सामने जाम लगाने का प्रयास किया। एसपी देहात के आश्वासन पर परिजन शांत हुए। मृतक की पत्नी ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि मोहल्ला काबली गेट निवासी सुंदर का शव बुढ्ढा पीर परिसर में पेड़ से लटका मिला था। दारा सिंह प्रजापति के नेतृत्व में मृतक की पत्नी मोनी, अन्य परिजन तहसील में पहुंचे और तहसील परिसर में धरना देकर बैठ गए। वहां पर नारेबाजी करते हुए इंसाफ की मांग की और कहा कि सुंदर ने आत्महत्या नहीं की है, उसकी हत्या की गई है, रिपोर्ट हत्या में दर्ज की जाए।
विज्ञापन

एसपी देहात राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि लोगों को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। परिजन की तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
तहसील से लौटते समय कुछ महिलाओं ने थाने के सामने वाहनों को रोकते हुए जाम लगाने का प्रयास किया। सूचना पर थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्र पहुंचे और जाम लगाने का प्रयास कर रही महिलाओं से बात की। उन्होंने कहा कि जो भी कहना है अंदर आकर कहो, जांच चल रही है, यदि किसी पर शक है तो उसका नाम बताओ। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद महिलाएं शांत होकर लौट गईं। मृतक सुंदर की पत्नी मोनी ने थाने में दी तहरीर में बताया है कि हत्या को आत्महत्या में तब्दील करने का प्रयास किया जा रहा है। उसको आंशका है कि अज्ञात लोगों ने पति की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed