फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Trials for state competitions will be held from 17th.

Meerut News: प्रदेशीय प्रतियोगिताओं के लिए 17 से होंगे ट्रायल

Wed, 15 Oct 2025 07:01 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 15 Oct 2025 07:01 PM IST
विज्ञापन
Trials for state competitions will be held from 17th.
सीनियर महिला वर्ग फुटबाल समेत होंगी कई प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन
विज्ञापन

संवाद
मेरठ। आगमी दिनों में कई प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।इसके लिए 17 से ट्रायल प्रक्रिया शुरू होंगी। प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन 25 अक्तूबर से 1 नवंबर तक देवीपाटन मंडल गोंडा में किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर जिला स्तरीय ट्रायल 17 अक्तूबर को दोपहर 3 बजे से तोपखाना फुटबाल मैदान में होंगे।

मंडलीय ट्रायल 18 को सुबह 11 बजे से होंगे। प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन 30 अक्तूबर से 4 नवंबर तक कानपुर में किया जाएगा। इसे लेकर जिलास्तरीय ट्रायल 27 अक्तूबर को तोपखाना फुटबाल मैदान में दोपहर तीन बजे से होंगे। मंडलीय ट्रायल 28 को सुबह 11 बजे से होंगे। प्रदेश स्तरीय सब जूनियिर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता 3 नवंबर से 10 नवंबर तक मऊ में होगी। इसक लिए जिला स्तरीय ट्रायल 30 अक्तूबर को तोपखाना मैदान में दोपहर 3 बजे से और मंडल के ट्रायल 31 को सुबह 11 बजे से होंगे। प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हैंडबाल प्रतियोगिता 13 नवंबर से 15 तक बस्ती में होगी। इसकेजिला स्तरीय ट्रायल 6 नवंबर को दोपहर तीन बजे से कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। मंडलीय ट्रायल 7 नवंबर को सुबह 11 बजे से होंगे। प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला व पुरुष बैडमिंटन प्रतियोगिता 4 नवंबर से 6 तक इटावा में होगी। इसे लेकर जिला स्तरीय ट्रायल 27 अक्तूबर को दोपहर 3 बजे से कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। मंडल के ट्रायल 28 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed