फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Trial for admission in Sports College of Uttar Pradesh today

Meerut News: उत्तर प्रदेश के स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश को ट्रायल आज

Thu, 14 May 2026 08:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 14 May 2026 08:48 PM IST
विज्ञापन
Trial for admission in Sports College of Uttar Pradesh today
ऋषि- फाइल- 11-- उत्तर प्रदेश के स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश को ट्रायल आज
विज्ञापन

मेरठ। उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेज सोसाइटी लखनऊ की ओर से विभिन्न स्पोर्ट्स कॉलेजों में कक्षा छह, नौ और 11 में प्रवेश के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इसे लेकर आज ट्रायल शुरू हो रहे हैं। मेरठ क्षेत्र में ट्रायल सहारनपुर मंडल में हो रहे हैं। शुक्रवार और शनिवार दो दिन ट्रायल प्रक्रिया होगी। मंडल स्तर पर प्रारंभिक ट्रायल सुबह सात बजे से शुरू होंगे। ट्रायल के बाद होगी मुख्य चयन परीक्षा प्रारंभिक ट्रायल में सफल अभ्यर्थियों का फाइनल टेस्ट तीन से छह जून 2026 के बीच लखनऊ, गोरखपुर और सैफई में होगा। इसमें फिजिकल टेस्ट और स्किल टेस्ट के 50-50 अंक होंगे, जिसके बाद मेडिकल जांच की जाएगी। सहारनपुर के अलावा 18 और 19 मई को गोरखपुर, आजमगढ़, मुरादाबाद, बरेली, 21 व 22 को वाराणसी, मिर्जापुर, आगरा, अलीगढ़, झांसी और 24 व 25 मई को प्रयागराज, चित्रकूट, लखनऊ व कानपुर में ट्रायल होंगे। संवाद




तरणताल और जिम के लिए कराएं पंजीकरण

मेरठ। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने जिम, तरणताल व अन्य खेल अकादमी चलाने वालों को निर्देश दिए कि वह पंजीकरण के बिना इन्हें न चलाएं। किसी भी तरणताल, जिम व खेल अकादमी के चलाने से पहले उसका पंजीकरण करा लें। बिना पंजीकरण कुछ भी चलता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इन सभी की जांच के लिए प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय तकनीकी टीम का गठन किया गया है। उनकी जांच की रिपोर्ट के बाद ही पंजीकरण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed