{"_id":"5da77feb8ebc3e93a629b84f","slug":"trespassing-invoices-of-19-encroachers-meerut-news-mrt4489249140","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमणकारी 19 व्यापारियों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमणकारी 19 व्यापारियों के काटे चालान
विज्ञापन
Trespassing invoices of 19 encroachers
अतिक्रमणकारी 19 व्यापारियों के काटे चालान
मेरठ। लालकुर्ती पैठ में रास्ते को लेकर हुए विवाद के बाद बुधवार को एएसपी कैंट धवल जायसवाल ने पूरे बाजार का निरीक्षण किया। पुलिस ने बाजार में अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई शुरू की तो हड़कंप मच गया। इस दौरान 19 दुकानदारों के चालान काटे। व्यापारियों ने थाने पहुंचकर विरोध भी दर्ज कराया।
एएसपी कैंट धवल जायसवाल बुधवार दोपहर लालकुर्ती पैठ पहुंचे। इंस्पेक्टर लालकुर्ती दिलीप सिंह भी फोर्स के साथ मौजूद रहे। पुलिस ने मौके पर अतिक्रमण करने वालों को फटकारना शुरू कर दिया। आनन-फानन में बीच सड़क पर ठेला लगाए खड़े दुकानदार सामान समेटने लगे। कुछ व्यापारियों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया तो पुलिस ने चालान की कार्रवाई शुरू कर दी। व्यापारियों का आक्रोश फूट तो वह बेगमपुल चौकी और फिर एएसपी कैंट दफ्तर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन में व्यापारियों को इस तरह से परेशान करना उचित नहीं है। एएसपी कैंट धवल जायसवाल ने बताया कि लालकुर्ती पैठ में अवैध रूप से दुकानों के सामने अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। 19 व्यापारियों पर धारा 34 के तहत कार्रवाई की है। रास्ते में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो दोबारा अभियान चलाया जाएगा।