{"_id":"5d68405a8ebc3e016b6ade83","slug":"treatment-plant-established-in-kamaalpur-meerut-news-mrt4406412117","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘कमालपुर में 681 करोड़ से बनेगा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कमालपुर में 681 करोड़ से बनेगा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट’
विज्ञापन
भावनपुर थाना के गांव गेसूपुर चौपाल कार्यक्रम मे मोजूद अपर मुख्य सचिव व अन्य अधिकारीण
- फोटो : CITY
मेरठ। प्रदेश की ग्राम पंचायतों में सरकार ने 15 अगस्त से चेक के माध्यम से भुगतान बंद कर इलेक्ट्रानिक भुगतान प्रक्रिया शुरू की है। जिले में नमामि गंगे योजना के तहत 681 करोड़ रुपये से ग्राम कमालपुर में 200 एमएलडी का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जायेगा। आईसीडीएस में 66 ग्रामों को सुपोषित ग्राम बनाने के लिए चिन्हित किया गया है। लोक निर्माण विभाग चार करोड़ से ज्यादा की 10 सड़कें बनायेगा और गड्ढा मुक्ति का कार्य बरसात के बाद पूरा कर देगा। यह जानकारी जनपद के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों ने नोडल अधिकारी अपर मुख्य सचिव रमा रमण को दी।
नोडल अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी अफसर अपने-अपने विभागीय लक्ष्यों को दिसम्बर माह तक पूर्ण कराएं। वित्तीय वर्ष की समाप्ति के शेष तीन महीनों में किए गए कार्योें की जांच करें। सभी कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए। लाभार्थी और शिकायतकर्ता को संतुष्ट किया जाए। उन्होंने सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज में आडिटोरियम में किए जा रहे नवीनीकरण के कार्यों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर डीएम, सीएमओ, एमडीए उपाध्यक्ष, जिला वन अधिकारी, एडीएम वित्त आदि मौजूद रहे।
गांव में लगाई चौपाल
अपर मुख्य सचिव ने रजपुरा ब्लाक के गांव गेसूपुर में निर्माणाधीन इंटर कॉलेज का निरीक्षण कर निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके निस्तारण के आदेश जारी किए। बाद में प्राथमिक विद्यालय में आयोजित चौपाल कार्यक्रम मे पहुंचे।