फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Travel will be easy: Ganga Expressway will become the country longest expressway, will take Meerut to Bihar

आसान होगा सफर: देश का सबसे लंबा एक्सप्रेस वे बनेगा गंगा एक्सप्रेसवे, मेरठ से बिहार तक पहुंचाएगा

Wed, 17 Nov 2021 02:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 17 Nov 2021 02:18 PM IST
सार

अगले महीने दिसंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे गंगा एक्सप्रेसवे का शिलान्यास करेंगे। मेरठ में कृषि विश्वविद्यालय में शिलांयास कार्यक्रम को किया जाना संभावित है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को उन्नाव में गंगा एक्सप्रेसवे से लिंक किया जाएगा।  

विज्ञापन
Travel will be easy: Ganga Expressway will become the country longest expressway, will take Meerut to Bihar
गंगा एक्सप्रेसवे मानचित्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के बाद अब मेरठ से बिहार तक का सफर भी अगले चार वर्षों में आसान हो जाएगा। मेरठ से प्रयागराज तक बनाए जाने वाले गंगा एक्सप्रेसवे को बलिया तक बनाया जाना है। बलिया से बिहार राज्य की सीमा शुरू हो जाती है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार का लक्ष्य है पश्चिम से पूर्व तक की दूरी एक्सप्रेसवे के माध्यम से पांच से छह घंटे में पूरी हो सके। इसके लिए यूपीडा ने एक्सप्रेसवे का जाल बिछा दिया है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को उन्नाव में गंगा एक्सप्रेसवे से लिंक किया जाएगा। गंगा एक्सप्रेसवे का सबसे अधिक एलाइनमेंट उन्नाव में ही है। इसके अलावा गंगा एक्सप्रेसवे से सात अन्य हाइवे भी लिंक हो रहे हैं।
विज्ञापन


गंगा एक्सप्रेसवे के लिए मेरठ में नौ गांवों की 181 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। मेरठ में भूमि क्रय की प्रक्रिया लगभग पूरी की जा चुकी है। अब मात्र 23 हेक्टेयर भूमि को क्रय किया जाना है। इसके लिए सामाजिक आद्यात की रिपोर्ट भी तैयार कर ली गई है। जिससे किसानों के बीच जाकर उन्हें एक्सप्रेसवे की खासियत बताई जा सके। गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज शहरों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : मंडप में दुष्कर्म के बाद हत्या: पुलिस ने आरोपी मौसेरे भाई को किया गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

अगले महीने प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास
विधानसभा चुनावों की आचार संहिता में लगभग एक-दो महीने का समय बचा है। अगले महीने दिसंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे गंगा एक्सप्रेसवे का शिलान्यास करेंगे। इस पूरे चरण में सरकार का दावा है कि 94 प्रतिशत भूमि का क्रय किया जा चुका है। मेरठ में कृषि विश्वविद्यालय में शिलांयास कार्यक्रम को किया जाना संभावित है। 

ये है यूपीडा का प्लान
पहला फेज :
मेरठ से प्रयागराज तक, 594 किमी
दूसरा फेज : प्रयागराज से बलिया, 314 किमी

लखनऊ रिंग रोड से जुड़ेंगे आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे
यूपीडा के मानचित्र के अनुसार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को गंगा एक्सप्रेसवे से उन्नाव से गुजारते हुए लखनऊ रिंग रोड से जोड़ने की कार्ययोजना है। यहां से यह सीधा पूर्वांचल एक्सप्रेस से जुड़ जाएगा। इसी स्थान पर लखनऊ रिंग रोड निर्माण को प्रस्तातिव किया गया है। वहीं, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से ही गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे को प्रस्तावित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed