फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Transporters took to the road with bullock-budgies, protested

Meerut News: बैल-बुग्गी लेकर सड़क पर उतरे ट्रांसपोर्टर, विरोध प्रदर्शन किया

Mon, 18 May 2026 05:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
Transporters took to the road with bullock-budgies, protested
- डीजल के रेट बढ़ाने पर टोल टैक्स माफ करने की उठाई मांग
विज्ञापन

- ऑल इंडिया मोटर कांग्रेस की ओर से 21 से 23 तक हड़ताल की तैयारी
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। डीजल की बढ़ी कीमत और एनजीटी की सख्ती के विरोध में सोमवार को मेरठ के ट्रांसपोर्टरों ने बैल-बुग्गी के साथ सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि डीजल के रेट बढ़ाए जा रहे हैं तो टोल टैक्स माफ किया जाना चाहिए। अन्यथा पूरी जनता महंगाई की मार नहीं झेल पाएगी। उन्होंने कहा कि यदि ऐसे ही हालात रहे तो यहां ट्रांसपोर्ट नगर में भी ट्रकों की जगह बुग्गी से ही माल लाना पड़ेगा।
मेरठ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन से जुड़े ट्रांसपोर्टर टीपीनगर में एकत्र हुए। कुछ बैल-बुग्गी पर सवार होकर पहुंचे तो कुछ पैदल ही नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव शर्मा ने कहा कि डीजल के रेट बढ़ने से ट्रांसपोर्टरों सहित अन्य व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है। यदि देश हित के लिए डीजल का मूल्य तीन रुपये से बढ़कर 10 रुपये तक भी बढ़ाया जाता है तो ट्रांसपोर्टर देशहित के लिए भाड़ा नहीं बढ़ाएंगे ताकि आम जनता पर महंगाई का बोझ न पड़े। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि जब तक डीजल की दरों में वृद्धि हो रही है तब तक के लिए सरकार को टोल टैक्स माफ कर देना चाहिए। ट्रांसपोर्टरों को भी व्यवसाय करने में आसानी होगी। जनता भी महंगाई का बोझ नहीं बढ़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया मोटर कांग्रेस ने 21 से 23 मई तक दिल्ली एनसीआर में हड़ताल की घोषणा की है। इसकी तैयारी में ट्रांसपोर्टर जुटे हैं। ट्रांसपोर्टरों ने चेतावनी दी कि यदि उत्पीड़न जारी रहा तो व्यवसाय समाप्त हो जाएगा। इस पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान दीपक गांधी, रोहित कपूर, अंकुर प्रजापति, सुनील कौशिक, धीरज, मोनू, सोनू, गुलफाम, संगीत, राकेश प्रधान, सुशांत सिंह, गगनदीप सिंह सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed