फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Transporters' strike ends after 32 hours

Meerut News: 32 घंटे बाद खत्म हुई ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल

Fri, 28 Nov 2025 07:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 07:46 PM IST
विज्ञापन
Transporters' strike ends after 32 hours
दो घंटे चली वार्ता के बाद जोन मुख्यालय से आए अधिकारियों के आश्वासन पर काम पर लौटे ट्रांसपोर्टर
विज्ञापन

-ट्रांसपोर्टरों ने डिपो के अधिकारियों पर लगाए उत्पीड़न करने के आरोप
-अफसरों ने टैंकरों की दोबारा जांच और समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा
फोटो
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र के पूठा गांव स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन डिपो के ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल शुक्रवार शाम 32 घंटे के बाद समाप्त हो गई। शुक्रवार सुबह लखनऊ जोन मुख्यालय से आए आरएम आशीष देशमुख और डिपो अधिकारियों के बीच पुलिस की मौजूदगी में दो घंटे वार्ता हुई। ट्रांसपोर्टरों ने डिपो अधिकारियों पर उत्पीड़न के आरोप लगाए। अधिकारियों द्वारा प्रतिबंधित टैंकरों की दोबारा जांच और अन्य समस्याओं के जल्द समाधान के आश्वासन के बाद ट्रांसपोर्टर माने और हड़ताल खत्म की। शुक्रवार शाम डिपो से तेल आपूर्ति सुचारू हुई।


हिंदुस्तान पेट्रोलियम के डिपो में ट्रांसपोर्टरों ने डिपो अधिकारियों पर उत्पीड़न के आरोप लगाकर हड़ताल कर दी थी। इस कारण डिपो से पेट्रोलियम पर्दाथों की सप्लाई पूरी तरह बाधित हो गई थी। ट्रांसपोर्टरों का कहना था कि एचपीसीएल द्वारा टैंकरों में एक कंपनी के विशेष ताले लगाए गए हैं जिनमें तकनीकी खराबी की समस्या आए दिन रहती है। ताले न खुलने और खराब होने पर टैंकरों को प्रतिबंधित कर दिया जाता है। पिछले कुछ महीनों में चार टैंकरों को प्रतिबंधित किया जा चुका है। डिपो से टेंकरों में नियम अनुसार एथेनॉल मिलाकर पेट्रोल पंपों पर भेजा जाता है, लेकिन कई बार पेट्रोल पंपों पर एथेनॉल की मात्रा अधिक बताकर टेंकर वापस भेज दिया जाते हैं। शिकायत करने पर अधिकारी समस्या पर ध्यान नही और टैंकरों को प्रतिबंधित कर देते है। इससे उनका लाखों का नुकसान होता है। दो घंटे चली वार्ता के बाद अधिकारियों ने ट्रांसपोर्टरों को उचित जांच कर समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed