फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Transporter's son murdered by elder brother

Meerut News: ट्रांसपोर्टर के बेटे की बड़े भाई ने ही की हत्या

Tue, 05 Dec 2023 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Transporter's son murdered by elder brother
मेरठ। सुपरटेक ग्रीन विलेज के ई-502 फ्लैट में रविवार को हुई ट्रांसपोर्टर सुनील शर्मा के बेटे विक्की शर्मा (28) हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। विक्की की हत्या किसी गैर ने नहीं, बल्कि उसके बड़े भाई रिंकू ने की थी। पांच लाख रुपये और घर के विवाद में विक्की को चार गोलियां मारी थीं। पुलिस ने आरोपी रिंकू को गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
विज्ञापन


एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि दोपहर को छोले कुल्चे खिलाने के बाद रिंकू ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी थी। आरोपी ने तमंचा से चार गोली मारी थी। आरोपी से तमंचा बरामद हो गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने कुबूल किया कि पांच लाख रुपये और घरेलू विवाद के चलते हत्या को अंजाम दिया है। विक्की का चरित्र भी ठीक नहीं था। वह परिवार की महिलाओं पर गलत नजर रखता था। हत्या करने के बाद रिंकू पिता के ऑफिस चला गया था। शाम को उसने वापस आकर भाई की हत्या की खबर पुलिस को दी। पुलिस का माना है कि पांच लाख रुपये का विवाद हत्यारोपी गलत बता रहा है। हत्या की वजह और व्यक्तिगत मामले को लेकर हो सकती है।
विज्ञापन


यह है मामला
सुपरटेक ग्रीन विलेज निवासी सुनील शर्मा का टीपीनगर में ट्रांसपोर्ट और बॉडी मेकिंग का कारोबार है। बड़ा बेटा रिंकू भी उनके साथ काम देखता है। रिंकू की पत्नी वैष्णवी अपने बच्चों के साथ मायके गई हुई है। रविवार को विक्की घर पर अकेला था। शाम को छह बजे के करीब भाई रिंकू घर पहुंचा तो विक्की सोफे पर मृत अवस्था में मिला था। पुलिस अब तक मान रही थी कि किसी धारदार हथियार से वार करके हत्या की गई है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया तो सिर से तीन और पेट से एक बुलेट बरामद हुई है। चार गोलियां मारे जाने से स्पष्ट है कि पूरी तैयारी के साथ हत्या की गई। कातिल एक था या उससे ज्यादा, इसकी अभी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गेट पर आने-जाने वालों का खंगाला गया रिकॉर्ड

दोपहर में विक्की ने पिता सुनील शर्मा और भाई रिंकू को छोले खिलाने के लिए घर बुलाया था। खाना खाने के बाद पिता सुनील शर्मा ऑफिस चले गए। इसके बाद ही रिंकू ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने सोमवार दोपहर से लेकर शाम छह बजे तक ग्रीन विलेज में बाहर से आने वालों का रिकॉर्ड खंगाला है। जो भी व्यक्ति बाहर से आए हैं, वे कोई भी विक्की के घर नहीं आए। सीसीटीवी फुटेज से भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस का भाई पर ही शक गया। पुलिस के सख्ती से पूछताछ करने पर रिंकू ने सब बता दिया।



वर्जन
भाई ने ही भाई की हत्या की है। उसके पास से तमंचा बरामद कर लिया गया है। आरोपी ने बताया है कि मृतक घर की महिलाओं पर गलत नजर रखता था। इसके लिए उसने वारदात को अंजाम दिया। - पीयूष सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed