फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Transporters do not approve of the Municipal Corporation's CM Grid Scheme

Meerut News: नगर निगम की सीएम ग्रिड योजना ट्रांसपोर्टरों को मंजूर नहीं

Tue, 30 Dec 2025 02:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Transporters do not approve of the Municipal Corporation's CM Grid Scheme
ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने किया जिला अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन।
ट्रांसपोर्ट नगर के सुंदरीकण के लिए नगर निगम द्वारा तैयार की गई सीएम ग्रिड योजना का ट्रांसपोर्टरों ने विरोध शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि सड़क के बीच 20 फीट का डिवाइडर और दुकान और गोदाम के बाहर रेलिंग लगने से काम कैसे होगा। ट्रांसपोर्टरों सहित पूरे शहर की अर्थव्यवस्था प्रभावित हो जाएगी। इसे लेकर ट्रांसपोर्ट नगर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विरोध जता दिया है।
विज्ञापन

गौरव शर्मा ने कहा कि सुंदरीकरण के लिए ट्रांसपोर्टनगर में नगर निगम ने सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत प्रस्ताव तैयार किया है। इस नक्शे को बनाने से पहले इस संबंध में वास्तविक स्थिति को देखना जरूरी था। उन्होंने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना लगभग 40 वर्ष पूर्व आवास विकास द्वारा की गई। इसमें ट्रांसपोर्टरों के लिए प्लॉट, पार्किंग एवं पार्कों की स्पष्ट व्यवस्था की गई थी, वर्तमान में न तो वे पार्क अस्तित्व में हैं और न ही पर्याप्त पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है। कई स्थानों पर पार्किंग की भूमि पर अवैध निर्माण कर कार्यालय और गोदाम बना लिए गए हैं। मुख्य कारण यही है जिस वजह से यातायात बाधित हो रहा है।
विज्ञापन

सड़क निर्माण भी जरूरी है। शर्मा ने कहा कि विकास आवश्यक है लेकिन यह ट्रांसपोर्टरों के अस्तित्व के लिए काल नहीं बनना चाहिए। महामंत्री दीपक गांधी ने कहा डिवाइड की चौड़ाई 2 फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए। कोषाध्यक्ष रोहित कपूर ने कहा कि सड़क पर लगे टेलीफोन के खंबे हटाए जाने चाहिए। जिलाधिकारी के सामने संगठन के पदाधिकारियों ने आठ बिंदुओं को रखा और उसके विषय में अपने तर्क रखे। शर्मा ने बताया कि डीएम ने इस संबंध कमेटी गठित करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान अमित शर्मा, सरदार खेता सिंह, अशोक शर्मा, अतुल शर्मा, विजय विनायक, अंकुर प्रजापति, सरदार संतोख सिंह, भोपाल गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, प्रवीण वर्मा, पंकज गुप्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed