फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Transport Corporation gets eight BS-6 buses, will run on Delhi route

Meerut News: परिवहन निगम को मिलीं आठ बीएस-6 बसें, दिल्ली रूट पर चलेंगी

Sat, 11 Nov 2023 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 11 Nov 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Transport Corporation gets eight BS-6 buses, will run on Delhi route
सहारनपुर। परिवहन निगम रीजन को मुख्यालय से आठ बीएस-6 बसें मिली हैं। आवंटित की गईं बसें शुक्रवार को सहारनपुर पहुंच गई। मुख्यालय से मिली नई बीएस-6 बसों का संचालन दिल्ली के लिए संचालित की जाएगी। इसके बाद दिल्ली जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

सहारनपुर परिवहन निगम रीजन के छह डिपो में 621 बसों का बेड़ा है। इनमें 454 निगम और 167 अनुबंधित बसें शामिल हैं। सबसे ज्यादा 202 बसें सहारनपुर डिपो में हैं, जबकि 21 बसें गंगोह डिपो में हैं। बढ़ते प्रदूषण के चलते दिल्ली में बीएस-4 मॉडल की बसों का प्रवेश एक नवंबर से प्रतिबंध कर दिया था। जिसके बाद सहारनपुर और छुटमलपुर डिपो की करीब 37 बीएस-4 की बसें दिल्ली नहीं जा रही है। बसों की संख्या कम होने से लोगों को दिल्ली जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसी के चलते परिवहन निगम मुख्यालय से सहारनपुर को बीएस-6 की आठ बसें आवंटित की गई हैं। इनमें से चार बसें मुजफ्फरनगर डिपो और छुटमलपुर-खतौली डिपो को दो-दो बसें मिली हैं। इन बसों का संचालन दिल्ली के लिए किया जाएगा, ताकि जो बसें कम हुई हैं, उनकी पूर्ति की जा सके। त्योहारों पर दिल्ली जाने में कोई परेशानी न हो। पूरे रीजन को 36 बीएस-6 मॉडल की बसें मिलनी हैं। अभी बीएस-6 की 28 बसें और आनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ रूट से दो बसों को हटाकर दिल्ली के लिए चलाया
सहारनपुर से लखनऊ के लिए कम यात्री मिल रहे हैं, जिसकी वजह से लोड फैक्टर करीब 28 फीसदी ही आ रहा। इसलिए सहारनपुर डिपो की दो बसों को लखनऊ रूट से हटा लिया है। इन बसों को अब सहारनपुर से दिल्ली वाया शामली चलाया है, ताकि लोड फैक्टर की पूर्ति की जा सके।

मुख्यालय से सहारनपुर परिवहन निगम रीजन को बीएस-6 की आठ बसें आवंटित हो गई हैं, जो शुक्रवार को सहारनपुर पहुंच गई है। हम इन बसों को दिल्ली के लिए चलाएंगे, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

-गौरव पांडेय, प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed