{"_id":"6a3a88d7794e70030607f951","slug":"translam-cricket-academy-won-the-match-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112708-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ट्रांसलेम क्रिकेट एकेडमी ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ट्रांसलेम क्रिकेट एकेडमी ने जीता मैच
विज्ञापन
ट्रांसलम क्रिकेट एकेडमी विजेता टीम स्मृति चिंह प्राप्त करते हुए। (स्त्रोत संस्थान) मवाना।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसलेम क्रिकेट एकेडमी में चल रहे समर कैंप के पहले दिन हुआ मुकाबला
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। ट्रांसलेम क्रिकेट एकेडमी में चल रहे समर कैंप के पहले दिन ट्रांसलेम क्रिकेट एकेडमी और नेशनल मॉडल एकेडमी के बीच मैच खेला गया। ट्रांसलेम क्रिकेट एकेडमी की टीम ने मैच जीता। ट्रांसलेम क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग की। नेशनल मॉडल एकेडमी ने 20 ओवर में 185 रन बनाए। नेशनल मॉडल एकेडमी की तरफ से चंदन ने 43, मयंक शर्मा ने 34 और गगन ने 23 रन बनाए। दोनों की बेहतरीन पारी से टीम का स्कोर 185 तक पहुंचा। ट्रांसलेम क्रिकेट एकेडमी की तरफ से शिवम राजपूत ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लिए। कुणाल धीमान और देव मोरल ने दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्रांसलेम एकेडमी की टीम के पहले ही ओवर में अपने सलामी बल्लेबाज आर्यन लांबा का विकेट रन आउट के रूप में खो दिया। उसके बाद शिवम राजपूत ने कमान संभाली और बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए 54 रन का योगदान दिया। कुणाल धीमान ने 58 रन बनाकर अपनी टीम को विजय दिलाई। 17 ओवर 3 बॉल में 186 रन बनाकर लक्ष्य प्राप्त करते हुए जीत हासिल की।प्लेयर ऑफ द मैच शिवम राजपूत को चुना गया और कुणाल धीमान श्रेष्ठ बल्लेबाज रहे। प्रधानाचार्य धीरज आर्य ने विजयी टीम को बधाई दी।