{"_id":"6653a2220d9f72fd16035d76","slug":"transformer-of-10-mvks-damaged-chaos-in-40-villages-meerut-news-c-30-1-smrt1014-124364-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दस एमवीके का ट्रांसफार्मर खराब, 40 गांवों में मचा हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दस एमवीके का ट्रांसफार्मर खराब, 40 गांवों में मचा हाहाकार
Mon, 27 May 2024 02:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 27 May 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
छुटमलपुर के फतेहपुर बिजलीघर पर खराब ट्रांसफार्मर से तेल निकलवाते अधिकारी। संवाद
सहारनपुर, छुटमलपुर। फतेहपुर बिजलीघर पर रखे दस एमवीए के ट्रांसफार्मर के खराब होने से छुटमलपुर नगर पंचायत सहित 40 गांवों में बिजली को लेकर हाहाकार मचा है। छुटमलपुर नगर में 24 घंटे में जहां चार घंटे ही रात को बिजली मिल सकी वहीं गांवों में हालात इससे भी ज्यादा बदतर रहे। तीस घंटे बाद भी समस्या का हल नहीं निकल सका। फिलहाल चालीस गांवों को तीन-जोन में बांट तक आठ-आठ घंटे आपूर्ति की रणनीति बनाई गई है।
फतेहपुर भादो स्थित 33 केवीए बिजलीघर पर रखे दस-दस एमवीए के दो ट्रांसफार्मरों के द्वारा आठ फीडरों से छुटमलपुर नगर सहित चालीस गांवों को आपूर्ति की जाती है। शनिवार की दोपहर दो बजे इनमें से एक ट्रांसफार्मर खराब हो गया। इस ट्रांसफार्मर से छुटमलपुर, फतेहपुर, गणेशपुर, औरंगाबाद और अल्लीवाला फीडर जुड़े हैं। इसके बाद इन फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई। देर शाम तक भी जब ट्रांसफार्मर की कमी ठीक नहीं हो सकी तो अधीक्षण अभियंता महेश कुमार अहिरवाल और अधिशासी अभियंता नवी सिंह रात में फतेहपुर पहुंचे।
आधी रात तक समस्या का हल नहीं निकला तो अधिकारी लौट गए। दूसरे फीडरों की सप्लाई बंद कर रात 12 से सुबह चार बजे तक छुटमलपुर नगर और गांवों को आपूर्ति दी गई। इसके बाद दिन भर फिर लोग बिजली के लिए तरसते रहे। दिन में अधिशासी अभियंता टेस्टिंग राजबीर सिंह, एसडीओ टेस्टिंग ब्रजमोहन शर्मा टीम के साथ पहुंचे। शाम तक कोई नतीजा नहीं निकल सका था।
विज्ञापन
राजबीर सिंह ने बताया कि अभी ट्रांसफार्मर से तेल निकाला जा रहा है। उसके बाद ही कुछ बताया जा सकेगा। यदि ट्रांसफार्मर में बड़ी खराबी हुई तो चार से पांच दिन कम से कम ठीक होने में लगेंगे। बिजली न आने के कारण पेयजल को भी हाहाकार मचा है। लोगों के इनवर्टर जवाब दे गए हैं। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे।
- अधीक्षण अभियंता से की नया ट्रांसफार्मर रखवाने की मांग
नगर पंचायत चेयरपर्सन शमा परवीन, भाजपा नेता विकास गुप्ता, नानका के प्रधान फैजान अंसारी, कमालपुर के प्रधान डॉ. शोयब, व्यापार मंडल अध्यक्ष मांगेराम शर्मा आदि ने अधीक्षण अभियंता से नया ट्रांसफार्मर रखे जाने की मांग की है।
- ट्रांसफार्मर ठीक होने तक छुटमलपुर नगर पंचायत सहित चालीस गांवों को तीन जोन में बांटा गया है। आठ-आठ घंटे की तीन शिफ्टों में बिजलीघर से जुड़े उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने अपील की है कि तब तक उपभोक्ता पावर कार्पोरेशन को सहयोग करें। उनका प्रयास है कि जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर ठीक करा कर आपूर्ति नियमित कर दी जाएगी। - नवी सिंह, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड बेहट