फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Transformer blown in Vikaspuri, power cut for 14 hours

Meerut News: विकासपुरी में फुंका ट्रांसफार्मर, 14 घंटे गुल रही बिजली

Tue, 30 Jul 2024 06:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
Transformer blown in Vikaspuri, power cut for 14 hours
मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र के विकासपुरी में सोमवार को 1000 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। सुबह 5 बजे ट्रांसफार्मर फुंका जो देर शाम सात बजे करीब बदला जा सका। इस कारण लिसाड़ी रोड किदवई नगर समेत कई क्षेत्रों में 14 घंटे के आसपास बिजली नहीं रही। वहीं सदर और रजबन क्षेत्र में भी रविवार देर रात बिजली गुल रही। क्षेत्र में तीन घंटे करीब बिजली नहीं रही। सोमवार को भी दिन में बिजली की आंख मिचौनी चलती रही।
विज्ञापन

विकासपुरी बिजलीघर क्षेत्र के किदवई नगर में सुबह 5 बजे ट्रांसफार्मर फुंक गया। इसके बाद फ्यूज उड़ गए, इससे क्षेत्र के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। अभी दो दिन पूर्व भी क्षेत्र में बिजली न होने के कारण उपभोक्ताओं ने बिजलीघर पर प्रदर्शन किया था। सोमवार को भी ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण उपभोक्ता परेशान रहे। क्षेत्र के लोगों ने इसकी शिकायत प्रबंध निदेशक पीवीवीएनएल ईशा दुहन से भी की। वहीं सदर क्षेत्र में भी सोमवार को दिनभर बिजली बार-बार आती जाती रही, इस कारण उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। हर आधे घंटे में 15-15 मिनट के कट लगते रहे। वहीं शारदा रोड, दिल्ली रोड, देवलोक कालोनी आदि क्षेत्र में बिजली के कट लगते रहे। सूर्य पुरम क्षेत्र में लो वोल्टेज के कारण उपभोक्ता परेशान रहे। वोल्टेज कम होने के कारण उनके कूलर पंखे तक नहीं चल सके। वहीं लोहियानगर क्षेत्र में सी पॉकेट एल ब्लॉक में तार बदले जाने के कारण सोमवार को भी सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली नहीं रही। विभाग की ओर से यहां आरडीएसएस योजना के तहत विद्युत तार को बदलने का कार्य किया गया। इस कारण क्षेत्र में लगभग 10 घंटे तक बिजली नहीं रही। उपभोक्ताओं को बिजली न होने के कारण उमस भरी गर्मी में परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

बिजली समस्या को लेकर पावर एमडी को सौंपा ज्ञापन
मेरठ। कांग्रेसियों ने लिसाड़ी रोड, श्याम नगर, दिल्ली रोड आदि इलाकाें में बिजली कटौती की समस्या को लेकर सोमवार को प्रबंध निदेशक पीवीवीएनएल ईशा दुहन हो ज्ञापन सौंपा। पूर्व पार्षद अफजाल सैफी, कांग्रेस नेता सलीम पठान, दानिश सैफी आदि ने बताया कि मुस्लिम क्षेत्र में उपभोक्ताओं को सही प्रकार से विद्युत आपूर्ति नहीं का जा रही है। क्षेत्र के कुशालनगर, समर गार्डन, श्याम नगर, गोला कुंआ, सोहराब गेट चौकी, शाहपीर गेट, हाशिमपुरा, अंजुम पैलेस आदि क्षेत्र में बिजली समस्याओं का बुरा हाल है। कांग्रेसियों ने इन समस्याओं को लेकर पावर एमडी को ज्ञापन देकर समस्याओं का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed