फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Training provided for rural development and increasing income sources

Meerut News: ग्रामीण विकास व आय स्रोत बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण दिया

Mon, 22 Dec 2025 07:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 07:16 PM IST
विज्ञापन
Training provided for rural development and increasing income sources
सरधना। विकास खंड सरधना के सभागार में ग्राम प्रधान व पंचायत सचिवों को प्र​शिक्षण दिया गया। पंचाय
सरधना। विकास खंड सरधना और सरूरपुर खुर्द के ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक और पंचायत सचिवों के लिए आयोजित दो दिवसीय विकास खंड स्तरीय प्रशिक्षण का शुभारंभ सोमवार को किया गया। इसमें प्रतिभागियों को प्रशिक्षक दुर्गेश शर्मा और निशा द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में आय के स्रोत, वर्तमान पहल, ओएसआर बढ़ाने के संभावित स्रोतों, योजना की शक्तियां, कमजोरियां, अवसर, खतरे का संक्षिप्त रूप विश्लेषण और रणनीतियों के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा गांव के विकास के लिए ओएसआर, तालाबों के पट्टे, पानी की आपूर्ति, डोर टू डोर कचरा संग्रहण, कचरे से प्लास्टिक व गोशाला की खाद तैयार करना और यूजर चार्ज के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देने जैसे विषयों पर भी प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में सह प्रबंधक चरनजीत, एडीओ पंचायत सुनील कुमार, नीरज कुमार शर्मा माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed