फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Training given to parents of disabled children

दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों को दिया प्रशिक्षण

Wed, 06 Aug 2025 10:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
Training given to parents of disabled children
सरधना। ब्लॉक संसाधन केंद्र में दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों के लिए एक दिवसीय परामर्श एवं प्रशिक
सरधना। ब्लॉक संसाधन केंद्र में दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों के लिए एक दिवसीय परामर्श एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य अभिभावकों को दिव्यांगता से संबंधित शैक्षिक, सामाजिक और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन लाल ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के लिए केवल सहानुभूति नहीं, बल्कि समर्पण, सुविधाएं और जागरूकता जरूरी है। अभिभावकों की जागरूकता ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। प्रशिक्षिका प्रीति तोमर एवं फिजियोथेरेपिस्ट रत्नेश वर्मा ने बतौर संदर्भ व्यक्ति कार्यशाला में भाग लिया।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे सहायता उपकरण वितरण, विशेष छात्रवृत्ति, ट्रांसपोर्ट सुविधा, समेकित शिक्षा, होम बेस्ड एजुकेशन और समावेशी शिक्षा पर जानकारी दी। विशेष शिक्षिकाएं रुचि कर्णवाल और मीना शर्मा ने स्कूलों में दिव्यांग छात्रों को दी जा रही सहायता सेवाओं, संसाधनों और समावेशी कक्षाओं की कार्यप्रणाली से प्रतिभागियों को अवगत कराया। कार्यक्रम में शानियाज, अनस, साहिब, रियाज और पवन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed