फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Training given on respectful communication with passengers

Meerut News: यात्रियों के साथ सम्मानजनक संवाद का दिया प्रशिक्षण

Tue, 25 Nov 2025 06:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 25 Nov 2025 06:51 PM IST
विज्ञापन
Training given on respectful communication with passengers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। शोभित विश्वविद्यालय में मंगलवार को उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल पांचवीं वाहिनी सहारनपुर आरआरटीएस चतुर्थ इकाई के 120 से अधिक अधिकारियों एवं जवानों के लिए विशेष दक्षता-विकास प्रशिक्षण में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र ने कहा कि किसी भी सुरक्षा बल की असली शक्ति केवल शारीरिक क्षमता नहीं बल्कि अनुशासन संचार कौशल और मानवीय संवेदनशीलता में निहित होती है। उन्होंने आरआरटीएस एवं सार्वजनिक परिवहन सुरक्षा से जुड़े उदाहरणों के माध्यम से जवानों को यात्रियों के साथ सम्मानजनक संवाद, तनाव नियंत्रण सक्रिय सुनने और परिस्थिति आधारित निर्णय क्षमता पर विशेष प्रशिक्षण दिया। असिस्टेंट कमांडेंट राजीव यादव ने यूपीएसएसएफ की कार्यशैली और भविष्य की दिशा बताई। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण सत्र सुरक्षा कर्मियों की वास्तविक कार्यक्षमता को कई गुणा बढ़ा देते हैं। इस दौरान सीनियर निदेशक एसआर देवंद्र नारायण, कुलसचिव डॉ गणेश भारद्वाज, मीडिया प्रभारी अभिषेक डबास, उपकुलसचिव रमन शर्मा, डॉ कुलदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed