फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: train now available for mumbai

ट्रेन के समय में बदलाव: अब छह घंटे पहले मेरठ से मुंबई पहुंच जाएगी गोल्डन टेंपल, जानें कब चलेगी

Mon, 24 May 2021 10:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 24 May 2021 10:48 AM IST
सार

अंग्रेजों के जमाने से चलने वाली गोल्डन टेंपल के समय में बदलाव किया गया है। अब नए समय के अनुसार गोल्डन टेंपल छह घंटे पहले मेरठ से मुंबई पहुंच जाएगी। जानिए ट्रेन चलने की नई तारीख क्या रखी गई है। 

विज्ञापन
Meerut News: train now available for mumbai
ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

अमृतसर से चलकर वाया मेरठ, मुंबई जाने वाली गोल्डन टेंपल ट्रेन के समय में बदलाव किया गया है। रेलवे की ओर से जारी समय सारिणी में अब मेरठ से मुंबई जाने पर आप छह घंटे पहले पहुंच जाएंगे, लेकिन इसके लिए सुबह पांच बजे गोल्डन टेंपल पकड़ने के बजाय रात दो बजकर दो मिनट पर सिटी स्टेशन पहुंचना होगा। अंग्रेजों के जमाने से चलने वाली इस ट्रेन से कपड़ा व्यापारी बड़ी संख्या में सूरत जाते हैं। वहीं, मुंबई से चलकर मेरठ आने वाले समय में भी बदलाव किया गया है। पहले गोल्डन टेंपल रात में 9:30 बजे सिटी स्टेशन पहुंचती थी, लेकिन अब यह ट्रेन सिटी स्टेशन पर दोपहर 3:25 बजे पहुंचेगी।

विज्ञापन


मुंबई से 27 और अमृतसर से 29 को चलेगी
समय में बदलाव के लिए तिथि भी तय कर दी गई हैं। मुंबई से 27 मई और अमृतसर से 29 मई को चलने वाली ट्रेनें अपने नए समय से स्टेशनों पर पहुचेंगी। वहीं, ट्रेन की गति में भी इजाफा किया जा रहा है। अब गोल्डन टेंपल 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। ट्रेन में लिंक हाफमैन बुश कोच लगा दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed