फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   tragic death of driver after Mini truck hit by high tension line in Saharanpur

सहारनपुर :  विद्युत लाइन की चपेट में आया आम की पेटियों से लदा मिनी ट्रक, चालक की दर्दनाक मौत

Wed, 23 Jun 2021 07:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 23 Jun 2021 07:38 PM IST
सार

बताया गया कि ग्रामीणों के सूचना देने के काफी देर बाद विद्युत आपूर्ति बन्द हो सकी।वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन
tragic death of driver after Mini truck hit by high tension line in Saharanpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बुधवार शाम को एक दर्दनाक हादसे में मिनी ट्रक चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नानौता क्षेत्र में दीनदारपुर भावसी मार्ग पर मिनी ट्रक से विद्युत लाइन टकराने पर डीसीएम में करंट उतर आया। इससे उसके टायर में आग लग गई। चालक ने मामले को भांपते हुए कूदने की कोशिश की लेकिन तब तक वह खुद भी करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नानौता क्षेत्र में डीसीएम चालक आम के पेटियां लेकर जा रहा था। इसी दौरान नानौता मार्ग पर ही डीसीएम हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गई। डीसीएम चालक ने खिड़की से कूदकर जान बचाने की कोशिश की लेकिन वह खुद को नहीं बचा सका। करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी लगने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस व विद्युत निगम अधिकारियों को दी। बताया गया कि ग्रामीणों के सूचना देने के काफी देर बाद विद्युत आपूर्ति बन्द हो सकी।वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। डीसीएम चालक की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed