फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Traffic stalled due to collapse of culvert on Garh Road, business also affected

Meerut News: गढ़ रोड पर पुलिया तोड़ने से यातायात ठप, कारोबार भी प्रभावित

Fri, 31 Oct 2025 02:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Traffic stalled due to collapse of culvert on Garh Road, business also affected
सोहराब गेट डिपो के पास पुलिया निर्माण को लेकर कार्य करते कर्मचारी। संवाद ...,........कादिर खान
मेरठ। गढ़ रोड पर पुलिया तोड़ने से बृहस्पतिवार को यातायात व्यवस्था ठप हो गई। इसके साथ ही स्थानीय व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित हुआ। वैकल्पिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए व्यापारियों सहित अन्य लोगों ने नगर निगम के खिलाफ रोष जताया है। वहीं, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने रात में ही पुलिया का अस्थायी निर्माण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएम ग्रिड योजना के तहत गढ़ रोड पर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। गढ़ गंगा मेला होने के चलते गढ़ रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। बागपत रोड, रोहटा रोड से आने वाले भी श्रद्धालु इस मार्ग से गुजरते हैं। यातायात पुलिस ने बेगमपुल, कमिश्नर आवास चौराहा व चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय के सामने से होते गढ़ रोड पर जाने की व्यवस्था बनाई। इससे शहर में अन्य हिस्सों में भी जाम लगा रहा।
विज्ञापन

डीएम डॉ. वीके सिंह ने व्यापारियों व श्रद्धालुओं की समस्या के चलते पुलिया के ऊपर से वैकल्पिक व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं। नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता निर्माण पीके सिसोदिया से कहा कि तुरंत पुलिया पर अस्थायी रास्ता बनाएं ताकि व्यापारियों और गढ़ गंगा जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। इन निर्देशों के साथ ही रात में ही पुलिया पर अस्थायी रास्ता बनाने का काम शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------


होटलों में हो रही शादियों की बुकिंग, संचालक परेशान
मेरठ व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष जीतू सिंह नागपाल के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला और उनको ज्ञापन सौंपकर तत्काल पुलिया निर्माण की मांग की। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिन में पुलिया का निर्माण कार्य नहीं किया गया तो नगर निगम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर तालाबंदी की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर पड़ने वाले होटलों, विवाह मंडपों सहित अन्य प्रतिष्ठानों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। इससे संचालक एवं व्यापारी परेशान हैं। कई परिवारों ने शादियों के लिए यहां बुकिंग करा रखी है। यातायात पुलिस की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है। डीएम ने जल्द ही समस्या से राहत दिलाने का आश्वासन दिया।
श्रद्धालुओं के लिए अस्थायी मार्ग पर काम शुरू

मुख्य अभियंता निर्माण पीके सिसोदिया ने बताया कि गढ़ गंगा मेला में जाने वाले श्रद्धालुओं को देखते हुए पुलिया पर आठ मीटर चौड़ा रास्ता अस्थायी बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की समस्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया हैं। पुलिया का निर्माण जल्द कराकर यातायात सुचारू करेंगे। एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा का कहना है कि नगर निगम द्वारा पुलिया का निर्माण होने पर यातायात व्यवस्था भी चालू कर दी जाएगी।

--------

सेंट्रल मार्केट में पीड़ितों को दी जाए राहत
डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन कर रहे व्यापार मंडल ने सेंट्रल मार्केट में ध्वस्तीकरण से प्रभावित 22 दुकानदारों के पुनर्वास और मुआवजे की भी मांग की। मंडल अध्यक्ष जीतू नागपाल ने कहा कि आवास प्रत्येक प्रभावित व्यापारी को मुख्यमंत्री राहत कोष से 50 लाख रुपये का अनुदान दिया जाए ताकि दोबारा व्यापार शुरू कर सकें। इस अवसर पर मेरठ व्यापार मंडल के जिला मंत्री उमाशंकर, कामिल, साकिब, अंकित शर्मा, आरिफ, तरुण शर्मा, हिफजान, कुशन गोयल सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।

सोहराब गेट डिपो के पास पुलिया निर्माण को लेकर कार्य करते कर्मचारी। संवाद ...,........कादिर  खान

सोहराब गेट डिपो के पास पुलिया निर्माण को लेकर कार्य करते कर्मचारी। संवाद ...,........कादिर खान

सोहराब गेट डिपो के पास पुलिया निर्माण को लेकर कार्य करते कर्मचारी। संवाद ...,........कादिर  खान

सोहराब गेट डिपो के पास पुलिया निर्माण को लेकर कार्य करते कर्मचारी। संवाद ...,........कादिर खान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed