फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Traffic police's route diversion plan for Hanuman Katha will be implemented from tomorrow

Meerut News: हनुमंत कथा के लिए यातायात पुलिस का रूट डायवर्जन प्लान कल से लागू

Mon, 24 Mar 2025 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Traffic police's route diversion plan for Hanuman Katha will be implemented from tomorrow
25 से 29 मार्च तक रोजाना सुबह नौ बजे से कथा समाप्ति तक रहेगी व्यवस्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। जागृति विहार एक्सटेंशन में मंगलवार से धीरेंद्र शास्त्री महाराज हनुमंत कथा सुनाएंगे। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। इसके लिए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। यह प्लान 25 से 29 मार्च तक रोजाना सुबह नौ बजे से कथा समाप्ति तक रहेगा।
कस्बा किठौर की ओर से काई भी भारी वाहन काली नदी पुल (गढ़ रोड) की ओर नहीं आ सकेगा। हापुड़ की ओर से आने वाले भारी वाहन थाना खरखौदा तिराहा से मुड़कर मोहिउद्दीनपुर-खरखौदा मोड़ (मेरठ-मोदीनगर-गाजियाबाद मार्ग) की ओर जा सकेंगे। शॉप्रिक्स मॉल चौराहा से कोई भी भारी वाहन बिजली बंबा चौराहा की ओर नहीं आ सकेगा। यह सभी वाहन वापस परतापुर इंटरचेंज से सीधे मोहिउद्दीनपुर खरखौदा-मोड़ से मुड़कर खरखौदा तिराहा की ओर जा सकेंगे।
विज्ञापन


दिल्ली-गाजियाबाद से आने वाले श्रद्धालु
एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि दिल्ली-गाजियाबाद से आने वाले श्रद्धालु शॉप्रिक्स चौराहा की ओर से बिजली बंबा बाईपास होकर बिजली बंबा पुलिस चौकी से सीधे लोहियानगर रोड होते हुए सेंट फ्रांसिस स्कूल से बाएं मुड़कर सीधे गुर्जर चौक (ग्राम काजीपुर) से दाहिने मुड़ेंगे। नाले से दाहिने मुड़कर आगे शिव मंदिर पुलिया से बाएं मुड़कर पार्किंग नंबर 3, 4 व 5 में जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हापुड़-बुलंदशहर से आने वाले श्रद्धालु
हापुड़-बुलंदशहर से आने वाले श्रद्धालु हापुड़ बाईपास होते हुए रॉयल पैलेस के सामने कट से दाहिने मुड़कर 100 मीटर आगे तिराहे से बाएं मुड़कर उधम सिंह चौक से सीधे या रॉयल पैलेस से आगे लोहियानगर सब्जी मंडी कट से दाहिने मुड़ेंगे। आगे उधम सिंह चौक से बाएं मुड़कर सीधे गुर्जर चौक (ग्राम काजीपुर) से दाहिने मुड़कर नाले से दाहिने मुड़कर आगे शिव मंदिर पुलिया से बाएं मुड़कर सीधे पार्किंग नंबर 3, 4 व 5 में जा सकेंगे। हापुड-बुलंदशहर-दिल्ली-गाजियाबाद जनपदों से आने वाले श्रद्धालु इस मार्ग के अतिरिक्त बिजली बंबा चौराहा से 44वीं वाहिनी पीएसी से दाहिने मुड़कर जुबेदा मस्जिद के बराबर से सीधे गुर्जर चौक (ग्राम काजीपुर) से सीधे नाले से दाहिने मुड़कर आगे शिव मंदिर पुलिया से बाएं मुड़कर पार्किंग नंबर 3, 4 व 5 में जा सकेंगे।

किठौर-गढ़मुक्तेश्वर की ओर से आने वाले श्रद्धालु
कस्बा किठौर-गढ़मुक्तेश्वर-मुरादाबाद की तरफ से आने वाले श्रद्धालु काली नदी पुल (गढ़ रोड) पार कर रिंग रोड कट से बाएं मुड़ेंगे। आगे रिंग रोड पुलिया से दाहिने मुड़कर आगे बैरियर से बाएं मुड़कर पार्किंग नंबर 6 में जा सकेंगे। इसके अतिरिक्त श्रद्धालु रिंग रोड कट से सीधे अजय हॉस्पिटल (सराय कट) से बाएं मुड़कर आगे एक्सटेंशन पुलिया से बाएं मुड़कर आगे बैरियर से दाहिने मुड़कर पार्किंग नंबर 6 में जा सकेंगे।


मुजफ्फरनगर-सहारनपुर की ओर से आने वाले श्रद्धालु
मुजफ्फरनगर-सहारनपुर-शामली-बागपत हरिद्वार की ओर से आने वाले श्रद्धालु तेजगढ़ी चौराहे से सीधे आनंद हॉस्पिटल से आगे हिना रोड कट से दाहिने मुड़ेंगे। आगे कीर्ति पैलेस पुलिया से बाएं मुड़कर सीधे पहले बैरियर पॉइंट से दाहिने मुड़कर काजीपुर गोलचक्कर से पार्किंग नंबर-2 में जा सकेंगे। कुटी चौराहा की ओर से आने वाले श्रद्धालु चाणक्यपुरी मार्ग होते हुए सैक्टर-11 गोलचक्कर से पार्किग नंबर-1 में जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed