फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Traffic police inspected black spots and closed illegal cuts.

Meerut News: यातायात पुलिस ने ब्लैक स्पॉट का किया निरीक्षण, अवैध कट कराया बंद

Wed, 21 Jan 2026 02:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Traffic police inspected black spots and closed illegal cuts.
मेरठ। सड़क हादसों में मृत्यु दर कम करने के उद्देश्य से जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट परियोजना के तहत यातायात पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर विशेष अभियान चलाया। एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने दौराला के निकट मटौर कट पर निरीक्षण किया। इस दौरान तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने वाले 25 वाहनों के चालान काटे गए। मेरठ-करनाल हाईवे का भी निरीक्षण किया गया जो मेरठ की सीमा से अन्य जनपदों की सीमा तक फैला है। निरीक्षण में एनएचएआई के साइट इंजीनियर भी मौजूद रहे। ड्रीम सिटी के सामने एक अवैध कट को भी बंद कराया गया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान थाना सरधना की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम के साथ मिलकर हाईवे पर स्थित विभिन्न ब्लैक स्पॉट्स जैसे मटौर कट, वलीदपुर कट और नगली कट का भौतिक निरीक्षण किया गया। इन दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति का आंकलन किया गया। संबंधित विभागों के अधिकारियों को सड़क पर बने अवैध कट-पॉइंट्स को तत्काल बंद कराने के निर्देश दिए गए। एसपी यातायात ने सड़क हादसों को रोकने के लिए यातायात प्रबंधन में पाई गई कमियों को दूर करने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यातायात पुलिस की आम जनता से अपील

यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे एनएच-58 पर दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में वाहन चलाते समय गति नियंत्रित रखें और धीमी गति से चलें। इन कट-पॉइंट्स पर पहुंचने से पूर्व वाहन की गति कम कर सावधानी बरतें। दोपहिया वाहन चालकों और उनके पीछे बैठने वाले व्यक्तियों के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य है। इसी प्रकार, चार पहिया वाहन चालकों और सभी यात्रियों को सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। शराब पीकर वाहन चलाना पूर्णतः प्रतिबंधित है और सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed