फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Traffic police did route diversion, yet jam situation persisted on West End Road

यातायात पुलिस ने किया रूट डायवर्जन, फिर भी वेस्ट एंड रोड पर बनी रही जाम की स्थिति

Fri, 04 Jul 2025 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Traffic police did route diversion, yet jam situation persisted on West End Road
सुनील कैथवास....स्कूल की छुट्टी के वक्त वेस्ट एंड रोड स्थित  जीटीबी स्कूल के सामने डायवर्ज किया
मेरठ। वेस्ट एंड रोड पर जाम की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। बृहस्पतिवार को रूट डायवर्जन होने के बावजूद भीषण जाम लग गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात पुलिस भी जाम खुलवाने में नाकाम साबित हुई।
विज्ञापन

एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्र, यातायात प्रभारी विनय कुमार शाही ने एक जुलाई को वेस्ट एंड रोड स्थित सभी स्कूल के प्रधानाचार्य के साथ बैठक की थी। इसमें एसपी यातायात ने निर्देश दिए थे कि सभी स्कूल छुट्टी और खुलने के समय में दस-दस मिनट का अंतराल रखें। साथ ही यातायात पुलिस ने कैंट की तरफ से आ रहे चार पहिया वाहनों को जीटीबी स्कूल के सामने से जली कोठी की तरफ डायवर्ट कर दिया। इसके बावजूद भी एमपीएस के सामने जाम लग गया। इतना ही नहीं एसडी इंटर कॉलेज के सामने भी लंबा जाम लगने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहां से किसी तरह छात्र-छात्राएं और उनके परिजन निकले तो सदर शिव चौक पर लंबे जाम से जूझना पड़ा। आबूलेन और बेगमपुल पर भी दोपहर दो बजे लंबा जाम लगने से लोगों को मुसीबत झेलनी पड़ी। केसर गंज और रेलवे रोड चौराहे पर भी दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। यातायात पुलिस की सभी व्यवस्थाएं धरी रह गई। यातायात प्रभारी विनय कुमार शाही ने बताया कि व्यवस्था पूरी बनाई गई है। यातायात पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए है। धीमी गति से वाहन चले है लेकिन जाम नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article