फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Traffic month concluded, 48 lakh mitigation fee charged

यातायात माह संपन्न, 48 लाख शमन शुल्क वसूला

Tue, 01 Dec 2020 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
Traffic month concluded, 48 lakh mitigation fee charged
मेरठ। यातायात माह सोमवार को संपन्न हो गया। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने स्कूल और कॉलेजों में 110 कार्यक्रमों का आयोजन कर 3600 छात्रों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस के बृहस्पति भवन में समापन कार्यक्रम में एसपी ट्रैफिक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एक नवंबर से यातायात माह शुरू हुआ था। इसमें स्कूल-कॉलेजों में कार्यक्रमों के अतिरिक्त निबंध, चित्रकला, क्विज व अन्य प्रतियोगिताएं हुईं। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि 27 हजार 323 वाहनों के चालान किए गए। वहीं, 48 लाख 68 हजार 700 रुपये शमन शुल्क वसूला। वहीं, 82 वाहन सीज किए गए। कार्यक्रम में टीआई सुनील कुमार, डीडी दीक्षित, बसंत सिंह, अनिल मिश्रा, विक्रम सिंह, पुष्पेंद्र, नीरज, कृष्णपाल, जोगेंद्र, सुषमा व अन्य रहे।
विज्ञापन

हेलमेट न लगाकर सबसे ज्यादा नियम तोड़ा
यातायात माह में ओवर स्पीड के 19, शराब पीकर वाहन चलाने पर 7, बिना हेलमेट के दोपहिया चलाने पर 12 हजार 017, बिना सीट बेल्ट के 3 हजार 960, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने पर 238, रॉंग साइड के 481, तीन सवारी के साथ दो पहिया वाहन चलाने पर 648, हूटर, सायरन, प्रेशर हॉर्न बजाने पर 199 चालान किए गए। कलर फिल्म लगाने पर 200 वाहनों के चालान किए। बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने वाले 3 हजार 217 चालान किए। बिना बीमा के वाहन चलाने पर 1,835 और बिना प्रदूषण के वाहन चलाने पर 600 चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरस्कार मिले तो छात्राओं के खिले चेहरे
सेंट जॉन्स स्कूल की छात्रा यति पांडे भाषण प्रतियोगिता में प्रथम रही। एसपी ट्रैफिक ने प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया। इनके अतिरिक्त मेघा, लवि, रीता, शिवांश कंबोज, दिव्या शर्मा गुंजन, यश, वंश, सृष्टि साहनी, शैली, सिद्धांत, साक्षी, शिफा, हुमा खान, शिफा मलिक, सबा, वंश, नेहा, सुहानी, दिव्या, दक्ष, तरनी सिंघल, परी सिंघल को अलग-अलग प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान मिला। ये सभी छात्र-छात्राएं मल्हू सिंह इंटर कॉलेज, बीडीएसई, सेंट जॉन्स, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और दधीचि स्कूल के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed