फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Traffic awareness campaign launched

Meerut News: यातायात जागरूकता अभियान चलाया

Sat, 17 Jan 2026 05:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 17 Jan 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
Traffic awareness campaign launched
मवाना। कृषक इंटर कॉलेज में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं सुरक्षित यातायात के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से यातायात जागरूकता अभियान का आयोजन हुआ।कॉलेज के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार के निर्देशन में शिक्षक डाॅ. सुशील कुमार ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों के महत्व से अवगत कराया । अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली, पोस्टर प्रदर्शनी एवं प्रेरक नारों के माध्यम से संदेश दिया गया कि थोड़ी सी सावधानी, जीवन भर की सुरक्षा। लोगों को हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, गति सीमा के पालन, रेड लाइट जंप न करने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में शिक्षक डा. विनोद कुमार, चंद्र प्रताप सिंह,संजीव कुमार, गोपाल, सज्जाद अली जैदी, शिवम त्यागी, डॉ. केशव कुमार आदि का विशेष योगदान रहा । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed