{"_id":"6a904ccebe0b70827c0d78ae","slug":"traders-submitted-a-list-of-the-towns-problems-to-the-eo-meerut-news-c-40-1-smrt1041-113275-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: व्यापारियों ने ईओ को सौंपी नगर की समस्याओं की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: व्यापारियों ने ईओ को सौंपी नगर की समस्याओं की सूची
विज्ञापन
नगर की समस्याओं के समाधान के लिए ईओ से मिलतप्व्यापारी। (स्त्रोत व्यापारी) मवाना।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- नगर पालिका ईओ ने दिया जल्द समाधान का आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मवाना के प्रतिनिधिमंडल ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शहर के मुख्य बाजारों और प्रमुख मार्गों की बदहाल स्थिति से अवगत कराया।
व्यापारियों ने ईओ कृष्णकांत मिश्र को बताया कि गुड़ मंडी रोड, मिल रोड और मखदूमपुर अड्डे को जाने वाली सड़कें लंबे समय से क्षतिग्रस्त हैं, जिससे रोजाना राहगीरों और व्यापारियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बड़ा महादेव मंदिर से सुभाष चौक तक मेरठ रोड के दोनों ओर लगी टाइलें टूटी हुई हैं, जिनकी वजह से एएस डिग्री कॉलेज, लक्ष्मी देवी डिग्री कॉलेज और एएस इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं आए दिन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। पुलिस चौकी से बड़ा महादेव मंदिर तक की स्ट्रीट लाइटें और एएस डिग्री कॉलेज के पास लगी हाई मास्ट लाइट बंद पड़ी हैं। साथ ही प्रिया हॉल से गाढ़ो वाले चौक मार्ग और लक्ष्मी देवी कन्या डिग्री कॉलेज के सामने जलभराव व नालियों की सफाई न होने से जल निकासी पूरी तरह बाधित हैं।
ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए अधिशासी अधिकारी ने मौके पर बड़े बाबू लाखन चौहान को बुलाकर सभी संबंधित विभागीय संयोजकों को तलब किया। संयोजकों के अनुपस्थित मिलने पर ईओ ने कड़ा रुख अपनाते हुए आदेश जारी किया कि सभी विभागीय जिम्मेदार प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक नगर पालिका कार्यालय में उपस्थित रहकर जनसुनवाई करेंगे। उन्होंने व्यापारियों को सभी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिया। प्रतिनिधिमंडल में संरक्षक शैवाल दुबलिश, अध्यक्ष मांगेराम मित्तल, अंकित जैन, राजबीर चौधरी, नदीम और रिहान आदि मौजूद रहे।