{"_id":"6993352917de5475c407d950","slug":"traders-sought-time-to-meet-pm-cm-regarding-central-market-issue-meerut-news-c-14-1-mrt1050-1110347-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सेंट्रल मार्केट मामले में पीएम-सीएम से मिलने के लिए व्यापारियों ने मांगा समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सेंट्रल मार्केट मामले में पीएम-सीएम से मिलने के लिए व्यापारियों ने मांगा समय
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मेरठ आगमन से पूर्व, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल को भेंट का समय देने का आग्रह किया है। शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों को राहत देने और 661/6 के व्यापारियों को पुर्नस्थापित करने की मांग की है। विनीत अग्रवाल शारदा ने बताया कि शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में कुछ माह पूर्व एक कॉम्प्लेक्स के ध्वस्तीकरण के बाद 22 दुकानदार परिवार सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं। इन परिवारों को अब तक कोई स्पष्ट पुनर्वास या वैकल्पिक व्यवस्था नहीं मिली है। इसके अतिरिक्त, लगभग 1478 व्यापारी प्रशासनिक नोटिसों और अनिश्चितता के माहौल में जी रहे हैं, इस भय से कि उनकी आजीविका कब छिन जाए।
क्षेत्रीय विकास के लिए व्यापक मांगें
विनीत अग्रवाल शारदा ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से पश्चिम उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास से जुड़ी कई मांगें भी रखी हैं। इनमें 1922 से संचालित हैंडलूम एवं पावरलूम उद्योग को आधुनिक स्वरूप देने हेतु टेक्सटाइल पार्क, विश्व के प्रमुख स्पोर्ट्स गुड्स हब के नाते संगठित स्पोर्ट्स पार्क, ज्वेलरी पार्क की स्थापना, पारंपरिक कैंची उद्योग एवं बैंड-बाजा उद्योग हेतु समर्पित क्लस्टर शामिल हैं। ई-मेल और स्पीड पोस्ट से उन्होंने पत्र भेजकर मांग की है।