फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Traders Should Support Society During Adversity: Naveen Gupta

विपरीत परिस्थितियों में समाज का साथ दें व्यापारी : नवीन गुप्ता

Fri, 27 Mar 2026 02:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Traders Should Support Society During Adversity: Naveen Gupta
मेरठ। चालू वर्ष में संयुक्त व्यापार संघ का चुनाव होना तय हो गया है। संगठन का यह चुनाव तीन साल में होता है। चुनाव में शहर की संपूर्ण व्यापारिक 550 एसोसिएशन अपना मत प्रयोग करती है। मौजूदा अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि इस बार चुनाव हितों के मुद्दे पर होगा। सभी व्यापारियों से आह्वान किया जाएगा कि एक-दूसरे का हर परिस्थिति में सहयोग करें। आने वाले कुछ दिनों में प्रतिकूल परिस्थिति होती है तो समाज के साथ के कंधे से कंधा मिलाकर मजबूती के साथ कार्य करें।
विज्ञापन



अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि अब तीन साल में चुनाव होंगे। ऐसे में 13 अप्रैल को कार्यकारिणी की अपर चैंबर में बैठक होगी। इस दौरान चुनाव अधिकारी भी नियुक्त किए जाएंगे। चुनाव को लेकर 13 विभिन्न बाजारों के लोगों को जिम्मेदारी दी गई है। इस दौरान बाजार में मतदाता सूची और अन्य विषय पर भी कार्य तेजी से शुरू हो गया है।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार संघ अजय गुप्ता गुट ने अपना संगठन गठित करते समय संयुक्त व्यापार संघ में कई संगठन को गलत ठहराया था। उन्होंने जांच के बाद नई सूची देने का दावा किया था। हालांकि चार साल बीत जाने के बाद भी संगठन ने फर्जी संगठनों की सूची प्रस्तुत नहीं की है। इस बीच नवीन गुप्ता पैनल ने पुनः चुनाव का एलान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed