फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Traders met the station in-charge to reveal the robbery.

Meerut News: लूट के खुलासे के लिए थाना प्रभारी से मिले व्यापारी

Sat, 22 Nov 2025 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Traders met the station in-charge to reveal the robbery.
थानाध्यक्ष से संयुक्त व्यापार संघ क पदधिकारी  व्यापारी के नौकर से हुई लूट की घटना के खुलासे की
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। पांच दिन पूर्व नगर के व्यापारी के नौकर से हुई स्कूटी व डेढ़ लाख रुपये की लूट के मामले का खुलासा नहीं होने पर शनिवार को संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने थानाध्यक्ष से मुलाकात कर नाराजगी व्यक्त की और खुलासे की मांग की। थानाध्यक्ष ने 24 घंटे में घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया। बताया कि आरोपी की तलाश में चार टीम गठित कर रखी हैं।
मवाना बस स्टैंड निवासी लखमी चंद का राम नगर दरवाजा कब्रिस्तान के सामने बालाजी भोग आटा जिंदल फूड प्रोडक्ट्स के नाम से गोदाम है। व्यापारी के यहां थाना भावनपुर के गांव जई निवासी शेर मोहम्मद बुलेरो गाड़ी पर चालक है। 18 नवंबर की दोपहर शेर मोहम्मद स्कूटी पर सवार होकर जा रहा था। गोदाम से कुछ ही मीटर की दूरी पर स्थित शहीद चौक खानपुर मार्ग पर बाइक सवार चार बदमाश उसकी स्कूटी लूटकर भाग गए थे। स्कूटी की डिग्गी में डेढ़ लाख रुपये रखे थे।
विज्ञापन

शनिवार को सयुंक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष सुधीर गर्ग, भाजपा नेता सचिन अग्रवाल, गौरव गर्ग, संजीव बंसल, इंतजार चौधरी, पंकज मित्तल, जितेंद्र जिंदल, आशुतोष बंसल, कृष्णा गर्ग, अनुभव गर्ग, ऋषभ गर्ग, शुभम गोयल, नितिन अग्रवाल, पुलकित रस्तोगी, अंकुर राजवंशी आदि व्यापारियों ने थानाध्यक्ष सुदीश सिंह से मुलाकात करते हुए व्यापारी लखमी चंद के नौकर से हुई लूट का खुलासा नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। थानाध्यक्ष ने व्यापारियों को शीघ्र ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया। व्यापारियों ने पुलिस से बाजार में गश्त बढ़ाने की मांग भी की। थाना प्रभारी ने बताया कि एसएसपी ने घटना के खुलासे के लिए सर्विलांस, क्राइम ब्रांच, एसओजी व परीक्षितगढ़ पुलिस की टीम लगा रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed