{"_id":"60d072f96ff5915bbc23059c","slug":"traders-has-ruckus-after-the-theft-of-seven-lakh-rupees-from-a-shop-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: दुकान में सात लाख रुपये की चोरी, व्यापारियों ने किया हंगामा, पुलिस ने बताया संदिग्ध मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: दुकान में सात लाख रुपये की चोरी, व्यापारियों ने किया हंगामा, पुलिस ने बताया संदिग्ध मामला
Mon, 21 Jun 2021 04:37 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 21 Jun 2021 04:37 PM IST
सार
दुकान से सात लाख रुपये की चोरी होने के बाद व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया। वहीं पुलिस ने इस मामले को संदिग्ध बताया है।
विज्ञापन
मेरठ: घटना की जानकारी लेते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में घंटाघर स्थित कबाड़ी बाजार में सोमवार को लोहे की दुकान में सात लाख की चोरी हो गई। घटना के बाद व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया। वहीं पुलिस ने इस घटना को संदिग्ध बताया है।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा घटना को संदिग्ध बताने पर व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस का कहना है कि रामा आयरन लोहा दुकान के मालिक रजत गुप्ता ने बताया कि दो दिन लॉकडाउन के चलते दुकान बंद थी। दुकान में ही गल्ले में सात लाख नगद रखे हुए थे। यह रुपये तीन दुकानदारों को देने थे। पुलिस ने तीनों दुकानदारों से फोन पर बात की तो उन्होंने कहा कि रजत से उनको कोई रुपये नहीं लेना था। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन