फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Traders furious after e-rickshaw overturns, Jal Nigam accused of negligence

Meerut News: ई-रिक्शा पलटने पर भड़के व्यापारी, जल निगम पर लापरवाही का आरोप

Sun, 02 Nov 2025 02:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Traders furious after e-rickshaw overturns, Jal Nigam accused of negligence
सरधना। गंज बाजार में गढ्ढे में पलटी सववारियों से भरी ई रिक्शा। व्यापारी
सरधना। नगर में मिशन जल शक्ति के तहत जल निगम द्वारा बिछाई जा रही पाइपलाइन अब लोगों के लिए मुसीबत का कारण बन गई है। सड़कों की खुदाई के बाद मरम्मत कार्य में की गई लापरवाही से पूरे नगर में हालात बदतर हैं। जगह-जगह खुले गड्ढे और टूटी सड़कों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को गंज बाजार में सवारियों से भरी एक ई-रिक्शा सड़क में बने गड्ढे में फंसकर पलट गई। हादसे में यात्रियों को मामूली चोटें आई। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में जल निगम के प्रति आक्रोश फैल गया। स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि जल निगम की ठेकेदार ने पाइपलाइन बिछाने के बाद मरम्मत कार्य में भारी लापरवाही बरती है। कई इलाकों में सड़कें पूरी तरह से धंस चुकी हैं और गड्ढों से वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है। व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन की अनदेखी और जल निगम अधिकारियों की लापरवाही के चलते नगर की मुख्य सड़कें जर्जर हालत में पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन

सरधना व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज जैन, ऋषभ जैन, अब्दुल हमीद, अनिल गुप्ता और पंकज टाली ने बताया कि पिछले कई महीनों से व्यापारी संगठन सड़क मरम्मत को लेकर आवाज उठा रहा है। कई बार धरना-प्रदर्शन किए गए और ज्ञापन भी सौंपे गए। लेकिन जल निगम के अधिकारियों पर इसका कोई असर नहीं हुआ। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई तो व्यापारी वर्ग उग्र आंदोलन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि मिशन जल शक्ति के तहत नगर में करीब 34 करोड़ रुपये की लागत से पाइपलाइन और टंकी निर्माण कार्य कराया जा रहा है। वहीं, सड़क मरम्मत के लिए सरकार की ओर से करीब सात करोड़ रुपये का बजट भी जारी किया गया है। इसके बावजूद नगर की अधिकांश सड़कें अब भी गड्ढों में तब्दील हैं। ठेकेदार के द्वारा मरम्मत कार्य में भारी अनियमितता की जा रही है। इस लापरवाही से न केवल व्यापार प्रभावित हो रहा है बल्कि आमजन की जान भी खतरे में है। व्यापारी संगठनों ने सोमवार को तहसील दिवस में डीएम से शिकायत करने की बात कही है। इस संबंध में चेयरपर्सन सबीला अंसारी ने कहा कि लापरवाही की डीएम से लिखित में शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed