फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Traders from 14 districts will protest against smart meters.

Meerut News: स्मार्ट मीटर के विरोध में गरजेंगे 14 जिलों के व्यापारी

Sun, 19 Apr 2026 03:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Traders from 14 districts will protest against smart meters.
मेरठ। स्मार्ट प्रीपेड मीटर का विरोध कम होने का नाम नहीं ले रहा। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के बैनर तले पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) के अंतर्गत आने वाले 14 जिलों के व्यापारी मेरठ में ऊर्जा भवन स्थित प्रबंध निदेशक कार्यालय पर धरना देंगे। मुस्लिम रक्षा दल ने भी स्मार्ट मीटर के विरोध में लोगों से शपथ पत्र इकट्ठा करना शुरू कर दिया है। इसके बाद एमडी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने बताया कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर जबरन लगाकर लोगों का शोषण किया जा रहा है। स्मार्ट मीटर के विरोध में लगातार धरना प्रदर्शन किया जा रहा है, इसके बाद भी लोगों को कोई राहत नहीं मिल रही। अब मेरठ के ऊर्जा भवन स्थित पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक कार्यालय पर 14 जिलों के व्यापारी इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

स्मार्ट मीटर के विरोध में व्यापारियों और आम जनता में आक्रोश पनपता जा रहा है। संगठन के पदाधिकारी प्रत्येक जिले में जाकर व्यापारियों से संपर्क कर रहे हैं। शीघ्र ही धरना-प्रदर्शन की तारीख की घोषणा की जाएगी। इस बार बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उधर मुस्लिम रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूनुस सैफी ने बताया कि स्मार्ट मीटर के विरोध में लोगों से शपथ पत्र इकट्ठा किए जा रहे हैं। शपथ पत्र में लिखा जा रहा है कि मुझसे सहमति लिए बिना ही मेरे घर पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगा दिया गया है। इन शपथ पत्रों के साथ शीघ्र ही पीवीवीएनएल के एमडी कार्यालय पर बड़ा धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed